न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सर्राफा दुकान चोरी कांड का उद्भेदन,पांच आरोपी गिरफ्तार

मनिहारी/कटिहार -मनिहारी थाना क्षेत्र में सर्राफा दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के चांदी के सामान सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशिफ आलम … Read more

बाढ़ राहत में कोताही बर्दाश्त नहीं, जरूरतमंदों तक हर हाल में पहुंचे मदद -डीएम

कुरसेला/कटिहार – गंगा कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रखंड क्षेत्र में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रखंड के प्रशाल भवन में बरारी विधायक विजय सिंह की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई। जिसमें डीएम आशुतोष द्विवेदी, अपर समाहर्ता आपदा फिरोज अख्तर, डीआरडीए निदेशक सुदामा प्रसाद सिंह,बीडीओ कुमारी प्रियंवदा, सीओ अनुपम कुमारी, मुखिया, जिला पार्षद … Read more

त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को राहत,कटिहार-पटना इंटरसिटी में 30 नवंबर तक अतिरिक्त एसी-3 कोच

कटिहार- दुर्गापूजा दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कटिहार–पटना–कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। ट्रेन संख्या 15713/15714 में लगाया गया अतिरिक्त एलएचबी एसी -3 कोच अब 30 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा। सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह के अनुसार … Read more

रेलवे स्टेशन पर 58.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद,एक गिरफ्तार

इश्तेहार का तामिला करते हुए वारंटी को किया गया गिरफ्तार कटिहार -रेल थाना कटिहार पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। एएलटीएफ-01 रेल अंचल कटिहार की टीम ने कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-4 पर खड़ी मालदा पैसेंजर ट्रेन संख्या 55703 से लावारिस हालत में कुल 58.500 … Read more

कटिहार:मरंगी पंचायत के कार्यपालक सहायक का हुआ स्थानांतरण, विदाई समारोह का हुआ आयोजन

मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के कार्यपालक सहायक का स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव ने किया। इस मौके पर मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव ने कहा कि कार्यपालक सहायक सपना कुमारी का स्थानांतरण आजमनगर प्रखंड … Read more

BiharFlood: कटिहार के बाढ़ राहत शिविर का आपदा मंत्री ने लिया जायजा,भोजन की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

मनिहारी/कटिहार -गंगा नदी के रौद्र रूप से मनिहारी नगर तथा प्रखंड के पंचायतो की स्थिति भयावह होते जा रहा है। बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए बुधवार को आपदा मंत्री रतनेश सदा मनिहारी नगर के समदा काली स्थान,आजमपुरगोला ,सिग्नल टोला आदि पर चल रहे भोजन शिविर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री … Read more

कटिहार में 38 ग्राम पंचायतों के 238 गाँव एवं 03 नगर पंचायत के 12 वार्डों की कुल 4 लाख 33 हजार 623 आबादी बाढ़ से प्रभावित

बाढ राहत एवं बचाव को लेकर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता कटिहार–जिले में गंगा, कोसी,बरांडी एवं कारीकोसी नदियों के जल स्तर में वृद्धि के फलस्वरूप विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।जिसमें कुर्सेला, बरारी, अमदाबाद, तथा मनिहारी अंचलों के अन्तर्गत कुल 38 ग्राम पंचायतों के 238 गाँव एवं 03 नगर … Read more

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों व सरकारी अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित

कटिहार कोर्ट – आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर मंगलवार को व्यवहार न्यायालय कटिहार के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा … Read more

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की की बैठक आयोजित

कटिहार -भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की प्रबंध समिति की बैठक चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। बैठक मे विगत किये गये सेवा कार्यों को विस्तार से बताते हुए सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली बच्चों के साथ साथ महिलाओं के किये स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाने का … Read more

BiharFlood:कटिहार में गंगा के बढ़ते जलस्तर से रेलवे ट्रैक पर मंडराता खतरा

रिसाव के बाद अलर्ट हुआ रेल प्रशासन मनिहारी/कटिहार -गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच मनिहारी के सिंगल टोला रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ के पानी के दबाव के बीच सिंगल टोला की ओर से गंगा का पानी रेलवे ट्रैक की तरफ रिसाव होने की स्थिति सामने आई … Read more