मनिहारी/कटिहार -गंगा नदी के रौद्र रूप से मनिहारी नगर तथा प्रखंड के पंचायतो की स्थिति भयावह होते जा रहा है। बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए बुधवार को आपदा मंत्री रतनेश सदा मनिहारी नगर के समदा काली स्थान,आजमपुरगोला ,सिग्नल टोला आदि पर चल रहे भोजन शिविर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मंत्री के साथ कदवा विधायक दुलाचंद्र गोस्वामी, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, जिलाधिकारी आशुतोष दुवेदी मुख्य रूप से मौजूद रहे। मंत्री ने दोनो भोजन शिविर मे भोजन की गुणवत्ता को खुद से देख नाराजगी जताया । उन्होने जिलाधिकारी से भोजन की गुणवत्ता से कोई समझौता नही करने का निर्देश दिया।
मंत्री ने आजमपुर गोला के शिविर मे बने पानीदार दाल, पानीदार सब्जी तथा चावल की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर दिया । उन्होंने डीएम को निर्देश देते हुए चावल की क्वालिटी बदलने का निर्देश दिए। मंत्री ने कहा पशुचारा, शौचालय तथा चापाकल लगाया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार शख्त है कोई कठिनाई नही होने दिया जाएगा ।
मौके पर एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह, सीओ चंदन कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा , एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभु कुमार सुमन ,उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार, रविन्द्र यादव, वार्ड पार्षद जुगल पासवान, मुखिया संघ के अध्यक्ष रामजी यादव ,सुभाष मंडल, आदि लोग मौजूद रहे ।