इश्तेहार का तामिला करते हुए वारंटी को किया गया गिरफ्तार
कटिहार -रेल थाना कटिहार पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। एएलटीएफ-01 रेल अंचल कटिहार की टीम ने कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-4 पर खड़ी मालदा पैसेंजर ट्रेन संख्या 55703 से लावारिस हालत में कुल 58.500 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की।
पुलिस के अनुसार शराब की बरामदगी के बाद एएलटीएफ -1 के सहायक अवर निरीक्षक विद्यानंदन के टंकित आवेदन के आधार पर रेल थाना कटिहार में कांड संख्या 176/26, दिनांक 07.09.2026, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम, 2022 के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं रेल थाना पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में इश्तेहार वारंटी शंकर कुमार शर्मा, पिता राम प्रसाद शर्मा, निवासी कुमारी विलेज डगवाड़ा, जिला पूर्णिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस की दोनों कार्रवाइयों से शराब तस्करों और फरार वारंटियों के बीच हड़कंप मचा है।