न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की की बैठक आयोजित

कटिहार -भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की प्रबंध समिति की बैठक चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। बैठक मे विगत किये गये सेवा कार्यों को विस्तार से बताते हुए सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली बच्चों के साथ साथ महिलाओं के किये स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है, जल्द ही स्थल का चयन कर तिथि घोषित की जाएगी।

डॉक्टर रंजना झा ने कहा कि जिले की ग्रामीण क्षेत्रों के बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, जरूरत पड़ने पर राहत सामग्री वितरण भी किया जायेगा। पूर्व चेयरमैन अनिल चमरिया ने कहा कि संस्था द्वारा एम्बुलेंस, ऑक्सीजन, मोर्चूरी फ्रीज़ आदि की सेवाएं अनवरत जारी है।

इस मौके पर प्रबंध समिति सदस्य बिमल सिंह बेंगानी को चैम्बर अध्यक्ष के चुनाव मे शानदार जीत के लिए पुष्प गुच्छ एवं शाल देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सह सचिव विवान सरकार के साथ प्रबंध समिति सदस्य पुरुषोत्तम मोदी, देवराज शर्मा, आलोक सिंहा,नरेश साह, बबन झा एवं अमित जायसवाल विक्की भी मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment