बाढ राहत एवं बचाव को लेकर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता
कटिहार–जिले में गंगा, कोसी,बरांडी एवं कारीकोसी नदियों के जल स्तर में वृद्धि के फलस्वरूप विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।जिसमें कुर्सेला, बरारी, अमदाबाद, तथा मनिहारी अंचलों के अन्तर्गत कुल 38 ग्राम पंचायतों के 238 गाँव एवं 03 नगर पंचायत के 12 वार्डों की कुल-4,33,623 आबादी के बाढ़ प्रभावित होने की सूचना है।जिला प्रशासन स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है वहीं प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक्तानुसार बचाव एवं राहत कार्य के साथ प्रभावित परिवारों के लिए आवागमन, भोजन, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने पत्रकारों को दी है।उन्होंने बताया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन एवं आवश्यक सामग्रियों की आवाजाही सुलभ बनाने के लिए कुल 77 नावों का परिचालन किया जा रहा है।बरारी में 25, मनिहारी में 11,अमदाबाद में 10, कुर्सेला में 19,प्राणपुर में 04,
मनसाही और कोढा में 03-03 एवं फलका में 02 नावों का परिचालन कराया जा रहा है। वहीं प्रभावित परिवारों के लिए सामुदायिक रसोई केन्द्र के माध्यम से भोजन की व्यवस्था की जा रही है।
डीपीआरओ ने बताया कि बरारी अंचल के 32 रसोई केन्द्रों में 49440, कुर्सेला अंचल के 03 रसोई केन्द्रों में 4369, मनिहारी अंचल के 02 रसोई केन्द्रों में 993 तथा अमदाबाद अंचल में चल रहे 22 रसोई केन्द्रों में 26665 को मिलाकर कुल 81467 बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया गया है। बाढ़ से प्रभावित नये क्षेत्रों के विस्थापितों एवं जलमग्न घरों में रह रहे परिवारों के लिए में मंगलवार की शाम से बरारी में 21, कुर्सेला में 12, मनिहारी में 32 तथा अमदाबाद में 27 मिलाकर 92 नये अतिरिक्त सामुदायिक रसोई केन्द्रों का प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित है।
वहीं प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुविधा के उपलब्ध कराने के लिए बरारी में 05, अमदाबाद में 04, कुर्सेला में 02, मनिहारी में 06 चिकित्सा शिविर संचालित है और 708 हैलोजेन टैबलेट का वितरण किया गया है।जबकि बाढ़ प्रभावित पशुओं के उपचार 05 पशु चिकित्सा शिविर संचालित कर पशु की जा रही है। इन शिविरों के माध्यम से अबतक 472 पशुओं का इलाज किया गया। उन्होंने बताया है कि बाढ़ प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों के बीच अबतक 4060 पॉलीथीन शीट्स का वितरण किया गया जा चुका है वितरण कार्य लगातार जारी है।
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने के क्रम में बरारी अंचल अन्तर्गत 40 चापाकल एवं 30 अस्थायी शौचालय, कुर्सेला अंचल अन्तर्गत 10 चापाकल एवं 10 अस्थायी शौचालय तथा मनिहारी अंचल अन्तर्गत 01 चापाकल एवं 04 अस्थायी शौचालय का अधिष्ठापन किया गया है।जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की आपदा संबंधी त्वरित सूचना संग्रहण, समन्वयन एवं सहायता हेतु जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (सह-नियंत्रण कक्ष 24 X 7 के आधार पर पालीवार कार्यरत है।
कक्ष में प्राप्त सूचना,शिकायत तथा जानकारी से संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जा रहा है।नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06452-239025, 239026, 242400 या
ईमेल आईडी : deoc-katihar@bihar.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन बाढ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से नहीं घबराने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है।इस दौरान अनावश्यक रूप से बाढ़ आवागमन न कर आपदा संबंधी सूचना को तत्काल जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र सह-नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क करने की सलाह दी गई है।