मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के कार्यपालक सहायक का स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव ने किया। इस मौके पर मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव ने कहा कि कार्यपालक सहायक सपना कुमारी का स्थानांतरण आजमनगर प्रखंड में हो गया।
इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित कर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मरंगी पंचायत में जूलाई 2022 से जून 2026 कुल चार साल कार्यपालक सहायक सपना कुमारी ने बिताए इनका कार्यकाल बहुत अच्छा रहा ।
सभी जन प्रतिनिधि ग्रामीण से काफी लगाव रहा। वहीं कार्यपालक सहायक सपना कुमारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव,राजद नेता संतोष कुमार यादव,पूर्व वार्ड सदस्य मनोज कुमार शर्मा, छोटे लाल यादव,वार्ड सदस्य लक्ष्मण कुमार शर्मा,विवेक कुमार मंडल,प्रवीण कुमार यादव,देवनारायण पासवान, मो. नजिम,मो.असगर आलम, इमरान खान,पंचायत सचिव प्रीतम कुमार यादव, आवास सहायक पीयूष कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक रूपेश कुमार सिंह,लेखापाल अमित कुमार,ग्रामीण संजय कुमार यादव,विश्व यादव,गोलू कुमार आदि उपस्थित रहे।