न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को राहत,कटिहार-पटना इंटरसिटी में 30 नवंबर तक अतिरिक्त एसी-3 कोच

कटिहार- दुर्गापूजा दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कटिहार–पटना–कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। ट्रेन संख्या 15713/15714 में लगाया गया अतिरिक्त एलएचबी एसी -3 कोच अब 30 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा। सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह के अनुसार अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा 15 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

इससे त्योहारी मौसम में एसी श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ मिल सकेंगी और लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत मिलने की उम्मीद है।

कटिहार, नौगछिया, मानसी, खगड़िया,बेगूसराय, मोकामा, बख्तियारपुर और पटना के यात्रियों के लिए रेलवे का यह निर्णय काफी उपयोगी माना जा रहा है।

खासकर छठ पूजा के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों को इस से लाभ मिलने की उम्मीद है। रेलवे ने संबंधित विभागों को आरक्षण व्यवस्था में आवश्यक बदलाव और परिचालन संबंधी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Share this news

Leave a Comment