- मेगा टीकाकरण अभियान आज, सफलता को लेकर 252 स्थानों पर होगा टीकाकरण सत्र का आयोजन
- जिले में 11 हजार कोरोना टीका का डोज उपलब्ध
- मेगा अभियान की तैयारी पूरी, अब है आप की बारी
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में संक्रमण पर वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज सूबे के साथ जिले के कुल जनसख्या की 1 % व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है। स्वास्थ्य विभाग, जीविका, आईसीडीएस, ग्रामीण विकास विभाग, जिला कल्याण विभाग सहित संबंधित अन्य विभागों के सहयोग से अभियान को सफल बनाने का हर संभव प्रयास किया गया है। जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने क्षेत्र के प्रेरक (मोबिलाइजर) की भूमिका को अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हमें हर हाल में अपने उत्साह व हौसले को बरकरार रखते हुए अभियान की सफलता का अंत तक प्रयास करना है।
निर्भीक होकर टीकाकरण के लिये आगे आयें लोग : डीएम
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने मेगा टीकाकरण अभियान में भाग लेकर अपना टीकाकरण सुनिश्चित कराने की अपील आम जिलावासियों से की है। जिलाधिकारी ने कहा जिले को कोरोना संक्रमण से जुड़ी चुनौतियों से निजात दिलाने के लिये टीकाकरण अभियान की सफलता महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिलावासियों को किसी शंका व संदेह से परे हट कर निर्भीक होकर कोरोना का टीका लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिये प्रशासनिक तौर पर सभी जरूरी इंतजाम किये गये हैं। ताकि लोगों को टीका लेने में किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
सभी 7 प्रखंडों में 252 स्थलों पर होगा सत्र का आयोजन :
जिलाधिकारी की अगुआई में संचालित मेगा टीकाकरण अभियान की सफलता के लिये जिले के सभी सात प्रखंडों में कुल 252 चिह्नित स्थलों पर टीकाकरण सत्र स्थल का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिये सत्र स्थलों पर सभी जरूरी इंतजाम किये गये हैं। सभी सत्र स्थलों पर 10 मोबिलाइजर होंगे। जो क्षेत्र में टीकाकरण के लिये लोगों को प्रेरित करने का काम करेंगे। इसके साथ ही सभी सत्र स्थलों पर सत्र प्रभारी प्रतिनियुक्त होंगे। प्रखंड स्तर पर नोडल अधिकारी बहाल किये गये हैं। जो लगातार सत्रवार अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिये हर संभव प्रयास करेंगे।
जिले में 11 हजार कोरोना टीका का डोज उपलब्ध :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ने कहा कि जिले अभियान को लेकर जिलाधिकारी के प्रयास से जिले को पर्याप्त संख्या में कोरोना का टीका उपलब्ध कराया गया है। जिले में कोरोना टीका का 11 हजार डोज उपलब्ध है। मेगा शिविर में आवश्यकता के अनुसार राज्य से और भी टीका की मांग की गयी है जो संभवतः जिला को जल्द ही उपलब्ध करायी जायेगी । अभियान के दौरान किसी भी सत्र पर टीका की कोई कमी नहीं आने नहीं दी जायेगी।
- वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है:-
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया जिले में कुल 170607 व्यक्ति को प्रथम डोज एवं 29482 व्यक्ति को दूसरी डोज दी गयी है|मैंने खुद टीका की दोनों डोज ली है| टीका पूरी तरह सुरक्षित है । इसलिए, आप भी अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। टीका लेने पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है|. सरकार द्वारा लगवाई जा रही वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लगाने से लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी बल्कि यह संक्रमण को जल्द समाप्त करने में सहायक है। लोग किसी अफवाहों एवं भ्रांतियों पर ध्यान देने की बजाए अपना एवं अपने परिवार के योग्य सदस्यों का टीकाकरण अवश्य कराएं | कोविड-19 का टीका पूर्णतः सुरक्षित है एवं फिलवक्त कोरोना महामारी से बचाव के लिए मात्र यही एक उपाय है | इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 टीका जरूर लगवाना चाहिए।
जिले में एक भी एईएफआई केस नहीं :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि वैक्सीन को लेकर मन में किसी तरह का भ्रम नहीं पालें एवं अफवाहों से दूर रहें। क्योंकि, वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।अभी तक जिले में एक भी एईएफआई (AEFI) केस नहीं हुआ है इसलिए, निर्भीक होकर सभी लोग वैक्सीनेशन कराएं। वैक्सीनेशन के दौरान सुरक्षा के हर मापदंडों का ख्याल रखा जा रहा है। ताकि, लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके अलावा वैक्सीनेशन सेंटर पर सुरक्षा के मद्देनजर भी पुख्ता इंतजाम हैं एवं कोविड-19 के गाइडलाइन का हर हाल पालन सुनिश्चित रूप से कराया जा रहा है।कोरोना से बचने के लिए जिन नियमों का पालन हम अभी कर रहे हैं, (जैसे- मास्क पहनना, छह फीट की सुरक्षित शारीरिक दूरी रखना और हाथ धोना), वैक्सीन लगने के बाद भी उन नियमों का पालन करते रहना जरूरी है। तभी वायरस से आप बचे रह सकते हैं|
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- रेल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, 21 आरओबी के भू-अर्जन की मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने की समीक्षा21 आरओबी के लिए भू-अर्जन में तेजी के निर्देश चार जिलों की रेलवे परियोजनाओं की राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने की समीक्षा, एक सप्ताह में धारा 20(ए) की कार्रवाई पूरी करने का आदेश … Read more
- अररिया:मांस फैक्ट्री के विरोध पर विक्रेताओं ने जताई आपत्ति,राजनीति करने का लगाया आरोपविक्रेता संघ ने लगाया राजनीति करने का आरोप, रोजगार के मुद्दे पर विधायक से सवाल फारबिसगंज/अरुण कुमार रेनू गांव सिमराहा स्थित सिरसिया में संचालित मांस फैक्ट्री के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन के बाद फैक्ट्री में माल सप्लाई करने … Read more
- राजद नेता का निधन,नेताओं ने जताया शोककटिहार – राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष सह नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रह चुके लाल बहादुर यादव का निधन से शहर में शोक की लहर है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थें। पिछले पंद्रह दिनों … Read more
- विशेष वाहन जांच ड्यूटी से 22 पुलिसकर्मी गायब,एसपी ने वेतन रोका03 पुलिस पदाधिकारी समेत 22 कर्मी थे प्रतिनियुक्तऔचक निरीक्षण में ड्यूटी से मिले अनुपस्थित कटिहार- शहरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चल रही विशेष वाहन जांच ड्यूटी से 22 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी … Read more
- कटिहार आयोजना क्षेत्र के जीआईएस आधारित मास्टर प्लान कार्य की प्रगति की समीक्षाकटिहार – नगर निगम कटिहार में निगमायुक्त संतोष कुमार के कार्यालय कक्ष में कटिहार आयोजना क्षेत्र के लिए तैयार किए जा रहे जीआईएस आधारित मास्टर प्लान के कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक … Read more
- निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शनराष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन कटिहार -बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला समाहरणालय के समीप धरना स्थल पर निर्वाचन आयोग की पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगे … Read more
- पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लाल बहादुर यादव को नगर निगम कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलिकटिहार – कटिहार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर यादव का सोमवार को सामायिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर निगम परिवार एवं शहरवासियों में शोक की लहर है।दिवंगत श्री लाल बहादुर यादव जी … Read more
- एनसीडी सेवा का लाभ लेने स्वास्थ्य संस्थान से अवश्य संपर्क करें-जिला स्वास्थ्य समिति30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील कटिहार–राज्यस्तर से प्राप्त दिशा – निर्देशों के आलोक में जिले में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम एवं समय पर पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा … Read more
- सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीय स्तर पर लागू करने को लेकर कार्यशाला आयोजितकटिहार-जिले में सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीय आवश्यकताओं और जमीनी परिस्थितियों के अनुसार विभिन्न सूचकांकों में गुणात्मक सुधार लाने के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।उपविकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य … Read more
- नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप,जांच में जुटी पुलिसनौकरी का झांसा देकर युवती को मकान में ले जाने का आरोप सीसीटीवी और फॉरेंसिक साक्ष्यों से जांच महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस जुटा रही घटना से जुड़े साक्ष्यआरोपी की तलाश … Read more
- कोचाधामन में दिव्यांगता जांच शिविर, 109 आवेदकों की हुई शारीरिक जांचसंवाददाता/ किशनगंज जिलाधिकारी नवीन कुमार के मार्गदर्शन में सोमवार को कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त समन्वय से आयोजित शिविर में सिविल … Read more
- आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था सुधारने को डीएम ने दिए सख्त निर्देशएक सप्ताह में शौचालय, पेयजल व बिजली की सुविधा पूरी करने का निर्देश किशनगंज:जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समेकित बाल विकास सेवाओं के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना और विभिन्न योजनाओं की प्रगति … Read more
- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कृषि विभाग परिसर में चला सफाई अभियानकिशनगंज/विजय कुमार साह सोमवार को SBI RSETI किशनगंज के तत्वावधान में कृषि विभाग, किशनगंज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण … Read more
- 19 वर्षों से सेवा दे रहे तीन शिक्षकों समेत छह का एक साथ स्थानांतरणझुनकी मुसहरा में विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए शिक्षक व छात्र, लंबे समय तक विद्यालय में दी सेवाओं को किया याद। टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के झुनकी मुसहरा स्थित मध्य विद्यालय फाराबाड़ी एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय … Read more
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किशनगंज में कांग्रेस का हल्ला बोल,इस्तीफे की मांग को लेकर दिया धरनाकिशनगंज शहर के अंबेडकर टाउन हॉल के समीप सोमवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और केंद्र सरकार को … Read more
- किशनगंज में बजाज की दो नई बाइक्स की धमाकेदार एंट्री: विधायक और नप अध्यक्ष ने किया पल्सर N160 SS और N160 S का ग्रैंड लॉन्चसंवाददाता:राहुल कुमार किशनगंज शहर के पश्चिम पाली स्थित बजाज शोरूम में सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बजाज कंपनी की दो नई और आधुनिक बाइक्स पल्सर N160 SS और पल्सर N160 S की ग्रैंड लॉन्चिंग की गई।इस … Read more
- अररिया जिले के सिमराहा में मांस फैक्टी के विरोध में हजारों लोगों ने दिया धरना,फैक्ट्री बंद करवाने की मांगसंवाददाता:अरुण कुमार अररिया जिले के सिमराहा में स्थित मांस फैक्ट्री को बंद करवाने की मांग को लेकर सोमवार को सिरसिया में हजारों लोगों ने धरना प्रदर्शन किया ।गौरतलब हो कि जिला प्रशासन के द्वारा धरना प्रदर्शन की अनुमति … Read more
- किशनगंज से लापता नाबालिग लड़की को पुलिस ने गुजरात के जामनगर से किया बरामदसागर चंद्रा/ किशनगंज टाउन थाने की पुलिस ने लापता नाबालिग लड़की को गुजरात के जामनगर से बरामद कर लिया। लेकिन मामले का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस नाबालिग को लेकर किशनगंज पहुंची। सदर … Read more
- महिला पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारकिशनगंज/सागर चंद्रा चारदीवारी तोड़ने का विरोध करने पर महिला पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महलबाड़ी निवासी 68 वर्षीय हसीबुर्रहमान पिता जैनुद्दीन से आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे … Read more