• केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की टूल किट
• अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर टीकाकरण अभियान के प्रति जागरूकता फैलाएं
छपरा/प्रतिनिधि
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में युवाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। इस अभियान में युवाओं को शामिल करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने टूल किट जारी की है। टूल किट के माध्यम से कोविड टीकाकरण तथा कोविड अनुरूप व्यवहारों को अपनाने के लिए आमजनों को जागरूक करने में युवाओं से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है। इस टूल किट का का उद्देश्य उन नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए डिजाइन किया गया है जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो और जो कोविड-19 से लड़ाई में कोविड-अनुरूप व्यवहारों का समर्थन कर युवा चैंपियन बन सकते हैं। एडवोकेसी सरल भाषा में किसी मुद्दे की पहचान करना और बदलाव की मांग करना है। एडवोकेसी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समाज का प्रत्येक सदस्य गंभीर और महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपना पक्ष रख पाए। अपने अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण कर पाए। विभिन्न अभियानों और सामाजिक कार्यों का समर्थन कर पाए। इससे हम एक सकारात्मक महाअभियान शुरू कर सकते हैं। भारत एक युवा देश है जिसकी लगभग आधी आबादी 25 साल से कम उम्र के लोगों की है। एडवोकेसी के द्वारा आप किसी को अपनी सोच बदलने के लिए मजबूर नहीं करते लेकिन उन्हें अपने दृष्टिकोण को जांच परख कर काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
झिझक, मिथकों और अफवाहों को रोके:
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी इस टूलकीट के माध्यम से युवाओं से अपील की गई है कि सकारात्मक तथ्यों को प्रोत्साहित करें। अपनी बारी आने पर टिका अवश्य लगवाएं और अपना सकारात्मक अनुभव साझा करें। कोविड अनुरूप व्यवहार और टीकाकरण अभियान की सही और विश्वसनीय जानकारी साझा करें। अपने मनो-सामाजिक स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती का ख्याल रखें और साथ ही दूसरों का भी समर्थन करें। टीकाकरण और कोविड-19 से संबंधित झिझक, मिथकों और अफवाहों को रोकने में अपना सहयोग दें। कोविड 19 से संबंधित नई जानकारी के लिए केंद्रीय एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय के फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम तथा वेबसाइट का प्रयोग करें। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए क्रिएटिव का प्रिंट आउट निकाल कर अपने अपार्टमेंट, पड़ोस के बाजारों दूध व किराना की दुकानों के बाहर या पार्क के प्रवेश द्वार पर चिपका दें। टीकाकरण के बाद v फ़ॉर वैक्सीन सेल्फी क्लिक करें और स्वास्थ्य मंत्रालय का टेंपलेट का उपयोग करके अपना अनुभव साझा करें।
अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर टीकाकरण अभियान के प्रति जागरूकता फैलाएं:
टूल किट में कहा गया है कि टीकाकरण अभियान से जुड़े फ्रंटलाइन कार्यकर्ता, स्वास्थ्य सेवा कार्यकर्ता अथवा कोविड-19 संक्रमण से ठीक हुए व्यक्तियों का साक्षात्कार करें और इनकी कहानियों और अनुभवों को अपने सोशल मीडिया पर साझा करें। अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर कोविड-19 और टीकाकरण अभियान के बारे में आवाज उठाएं और जागरूकता फैलाएं। आप -अपने विचारों को किसी भी प्रकार के कलात्मक माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। जैसे- लघु कथा, कविता, रैप संगीत अन्य संगीत, कॉमिक इत्यादि के माध्यम से। टीका का ऑनलाइन पंजीकरण करवाने में दूसरों की सहायता करें। जैसे- वृद्ध व्यक्ति या जिनकी पहुंच इंटरनेट स्मार्टफोन तक ना हो कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करने में आप उनकी सहायता करें और टीकाकरण की तिथि पर उन्हें टीकाकरण केंद्र तक ले जाने में सहायता करें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं। कोरोना काल में मानसिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। आशा और विश्वास के सकारात्मक संदेश को बांटे। साथ ही साथ मनोसामाजिक सेहत के बनाए रखने के लिए तथ्यात्मक जानकारियों को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए क्रिएटिव का इस्तेमाल कर साझा करें।
सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाकर बने युवा चैंपियन:
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर, यूट्यूब, शेयर चैट, व्हाट्सएप कू-ऐप के माध्यम से जागरूकता फैलाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। स्वास्थ मंत्रालय ने कहा है कि ट्विटर पर 280 अक्षरों में ऑन द गो सामग्री अपलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर वीडियो और अनुभवों को साझा करने के लिए उपयुक्त स्रोत है, इसके लिंक आसानी से अन्य सोशल मीडिया पर भी साझा किया जा सकता है। व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश, क्रिएटिव, छोटे वीडियो साझा कर सकते हैं। विश्वसनीय स्रोत से प्राप्त जानकारी ही सजा करें और एक सच्चे युवा चैंपियन बने।
गैर डिजिटल मीडिया क्षेत्रों में करें एडवोकेसी:
ऐसे व्यक्ति जो सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया से दूर हैं उन्हें जागरूक करने के लिए भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने योजना तैयार की है। मंत्रालय ने कहा है कि स्थानीय हस्तियों, स्वयं सहायता समूह, गैर सरकारी संगठनों एवं निजी तथा सरकारी डॉक्टर और नर्सों और अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मियों की पहचान कर मंत्रालय द्वारा विकसित क्रिएटिव को साझा करें। इसके साथ ही स्थानीय समाचार पत्रों के साथ मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई जानकारियों से शिक्षाप्रद लेख तैयार करें और साझा करें। सामुदायिक रेडियो के माध्यम से कोविड-19 से संबंधित सदस्यों को सरल तौर पर अपनी स्थानीय भाषा में साझा कर सकते हैं। ऐसी कहानियां और जानकारियां साझा करें जो दूसरों के लिए कठिन समय में प्रेरणा स्रोत बन सके आपके अनुभवों का उद्देश्य किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें मजबूत बने रहने के लिए प्रोत्साहित करना होना चाहिए।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज :100 ग्राम स्मैक बरामद,दो गिरफ्तारसंवाददाता/किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पोठिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाइकिल एवं 100 ग्राम स्मैक … Read more
- जमुई:छात्रा से छेड़खानी मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्तीजमुई: छात्रा के साथ छेड़खानी और कथित दरिंदगी के मामले में पुलिस ने प्रतापपुर के दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भरत राम के पुत्र छोटू रवानी और रंजीत राम के पुत्र सौरभ कुमार … Read more
- नदी पार कर खेत जाने के दौरान बरंडी नदी में डूबा युवक,तलाश जारीफलका/कटिहार -फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित बड़कीबाड़ी गांव के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। बरंडी नदी के गडैया घाट पर नदी पार कर खेत देखने जाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब कर लापता … Read more
- पिंडदान, पितरों की तृप्ति व मोक्ष की कामना को ले तर्पण हेतु मनिहारी गंगातट पर भी उमडने लगी है भीड़गयाजी में पितृपक्ष का पिंडदान, पितरों की तृप्ति और मोक्ष की कामना का पर्व फल्गु तट से विष्णुपद तक आस्था का संगम, गयासुर की पौराणिक कथा और भगवान विष्णु के चरणचिह्न से जुड़ी है प्राचीन परंपरा मनिहारी /कटिहार -पितृपक्ष … Read more
- पंकज कुमार राय बने रालोजपा के कटिहार जिलाध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाईसंगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प कटिहार – राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रालोजपा की बिहार प्रदेश इकाई ने कटिहार के लिए पंकज कुमार राय को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी की … Read more
- नया टोला बथना में बिहुला विषहरी पूजा का आयोजनमनसाही/कटिहार -हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के वार्ड संख्या नौ नया टोला बथना में बिहुला विषहरी की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर छब्बू रजक … Read more
- मनिहारी थाना के पांच एएसआई को मिली एसआई पद पर पदोन्नतिसादे समारोह में बैच लगाकर किया गया सम्मानितथानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद मनिहारी /कटिहार -पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में मनिहारी थाना में पदस्थापित पांच एएसआई को एसआई पद पर पदोन्नति दी गई। मनिहारी थाना परिसर … Read more
- कोढ़ा में 302 लीटर विदेशी शराब बरामद,एक गिरफ्तारबसगढ़ा स्कूल के पास जुगाड़ गाड़ी में लकड़ी के बीच छिपाकर रखी गई थी शराब कोढा /कटिहार-कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 302 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक … Read more
- बघार पंचायत में पीएम आवास योजना की सूची पर उठे सवाल,सर्वे में 823 पात्र, अंतिम सूची में 367 नाम आने से वंचित लोगों में नाराजगीमनिहारी – प्रखंड की बघार पंचायत में रविवार को आयोजित विशेष ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची को लेकर लोगों ने नाराजगी जतायी। ग्रामसभा में पंचायत के विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों ने पूर्व में कराये गये … Read more
- कटिहार:दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौतपरवल के खेत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिसहत्या की आशंका पर पुलिस ने शुरू की जांच बरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान … Read more
- लंबित कार्यो को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करे :पुलिस अधीक्षकअपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग ने की समीक्षानोडल पदाधिकारी कटिहार ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कटिहार – समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में जयंत कांत पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग बिहार … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा,ग्राम सभा का हुआ आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के पंचायत भवन साहेबनगर में ग्राम सभा आयोजन कर पंचायत के विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मरजीना खातून ने किया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल … Read more
- बाढ़ पीड़ितों के बीच निजी कोष से बांटा सूखा राशन,वार्ड 9 के कई टोलों में पहुंची राहत सामग्रीमनिहारी /कटिहार -मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने के बावजूद प्रभावित परिवारों की परेशानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसी को देखते हुए मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ … Read more
- सोनैली-पूर्णिया मुख्य सड़क बना दुर्घटना का हॉट स्पॉट,सड़क जर्जर होने से रोज हो रहे हादसेकदवा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के सोनैली-पूर्णिया पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग सोनैली से दोखरा चौक तक जर्जर हो जाने से दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और जर्जर होने से दुर्घटनाओं का हाॅट-स्पाॅट बनने लगा है। … Read more
- शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करें – डीडीसी57 एम्बुलेंस से प्रतिदिन 300 कॉल का दिया निर्देश कटिहार– स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर उप विकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य, … Read more
- विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आईजी ने की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देशसागर चंद्रा/किशनगंज पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र डॉ विवेकानंद ने रविवार को किशनगंज जिले में विधि-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।किशनगंज आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया … Read more
- रविवार को सामान्य दिनों की तरह ही हुआ बैंकिंग कार्य, काला कपड़ा पहन कर कर्मियों ने किया कार्यछुट्टी के दिन कार्य को लेकर बैंक कर्मी काला वस्त्र पहनकर पहुंचे बैंक संवाददाता/किशनगंज रविवार को जिले के सभी बैंकों की शाखाएं अन्य दिनों की तरह खुली रही।इस दौरान एसबीआई सहित शहर की सभी बैंकों की शाखाएं रविवार को … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले में चौथा प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तारसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया … Read more
- किशनगंज:भूमि विवाद में महिला को पीटा, केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज शहर के बालीचुक्का में भूमि विवाद को लेकर एक महिला की पिटाई कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता रौशन आरा पति अंजार आलम उर्फ अंजु के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस … Read more