- मुखिया से पंचायतों में जागरूकता को विस्तार देने का अनुरोध
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर हर स्तर पर प्रयास जारी है। कोविड-19 संक्रमण वायरस को पूरी तरह जड़ से मिटाने के लिए स्वास्थ्य पूरी तरह कटिबद्ध है और इसको लेकर जिले में पूरे जोर-शोर के साथ वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। इस अभियान की रफ्तार को और तेज गति देने के लिए पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा। ताकि वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार की गति मिल सके और हर हाल में ससमय लक्ष्य पूरा किया जा सके । इस क्रम में जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार किशनगंज प्रखंड के प्रखण्ड कार्यालय सभा कक्ष में सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें टीकाकरण लक्ष्य को हर हाल में सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है।
प्रखंड के सभी मुखिया, सरपंच का टीकाकरण में आवश्यक सहयोग का निर्णय :-
जिले में पूरे जोर-शोर के साथ वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। किन्तु, ससमय लक्ष्य पूरा करने के लिए इस अभियान की रफ्तार को और तेज गति देने की जरूरत है। इसके लिए विभाग द्वारा स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों जैसे कि वार्ड सदस्य, ग्राम कचहरी सदस्य, मुखिया, सरपंच, पंसस, जिला पार्षद आदि जनप्रतिनिधियों का विभाग द्वारा वैक्सीनेशन शिविर में सहयोग लेने का निर्णय लिया गया है। इसे हार हाल में सुनिश्चित करने को लेकर जिले के सभी पीएचसी प्रभारी को पत्र भेजकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ताकि हर हाल में ससमय निर्धारित लक्ष्य पूरा किया जा सके और अभियान की रफ्तार को और तेजी मिल सके ।
जनप्रतिनिधियों के सहयोग से वैक्सीनेशन अभियान को मिलेगी गति, ससमय पूरा होगा लक्ष्य :-
प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कृष्ण कश्यप ने बताया कि पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि स्थानीय होते हैं। जिसके कारण वह स्वास्थ्य कर्मियों के सापेक्ष वैक्सीन के प्रति अपने क्षेत्र के लोगों को आसानी से जागरूक कर वैक्सीन लेने के प्रति प्रेरित कर खुद को सक्षम महसूस करेंगे। जिससे वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार को पूर्व की भाँति और तेज गति मिलेगी। जिससे ससमय निर्धारित लक्ष्य पूरा भी होगा और अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन दी जाएगी ।
जनप्रतिनिधि खुद भी कराएंगे वैक्सीनेशन :-
प्रवेज आलम प्रखंड विकास पदाधिकारी किशनगंज ने आयोजित बैठक में कहा कि सभी पंचायतों के मुखिया गण अपने स्तर से उक्त क्षेत्र में जागरूकता अभियान को मूर्त रूप दें । साथ ही वार्ड क्रियान्वयन समिति के सदस्यों के माध्यम से तथा अन्य माध्यम से पॉजिटिव मरीजों की जानकारी स्थानीय आशा कार्यकर्ता, एएनएम, प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को शीघ्र देना सुनिश्चित करें ताकि उनको समुचित इलाज मुहैया करायी जा सके। पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि वैक्सीन के प्रति अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ खुद भी वैक्सीनेशन कराएंगे । साथ ही इस बात का भी ध्यान रखेंगे कि उनके क्षेत्र के एक भी योग्य व्यक्ति वैक्सीन लेने से वंचित ना रह जाएँ। इसके लिए वह वैक्सीनेशन सेंटर के अलावा अपने गाँव में लोगों को जागरूक कर वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार को और तेज गति देने में सहयोग प्रदान करेंगे। ताकि समाज के सभी योग्य व्यक्तियों का आसानी के साथ वैक्सीनेशन हो सके ।
जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पूरे जोर-शोर के साथ चल रहा है वैक्सीनेशन अभियान :-
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश के आलोक में सभी प्रखंड स्तारिय बैठक कर सभी जनप्रतिनिधि से सहयोग प्राप्त कर सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पूरे जोर-शोर के साथ वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। संक्रमण की संख्या में कमी आई है। बावजूद इसके हमें अलर्ट रहना है, खुद को जागरूक रखना है और दूसरों को भी जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सभी मुखिया गण अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण को गति देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें ताकि टीकाकरण से सभी को आच्छादित किया जा सके। 18 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र वाले वृद्धों के साथ-साथ 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग वाले बीमार लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा वैक्सीन दी जा रही है। साथ ही वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
वैक्सीनेशन के बाद भी मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।वैक्सीन पर भरोसा करें और निर्भीक होकर वैक्सीनेशन कराएंबारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं।खुद के साथ-साथ दूसरों को भी वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।बासी और बाहरी खाना खाने से परहेज करें और गर्म व ताजा खाना का सेवन करें।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित,दिए जरूरी निर्देशविकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश कटिहार – समाहरणालय के एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में साप्ताहिक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले में चल रही सभी प्रमुख विकासात्मक एवं निर्माणाधीन … Read more
- राहत संस्था द्वारा 12वीं बटालियन SSB में जिला स्तरीय सेमिनार आयोजित, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर दिया गया जोरकिशनगंज/प्रतिनिधि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से सोमवार को राहत संस्था एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में 12वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (SSB) की … Read more
- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराममुरलीधर झा/बहादुरगंज बहादुरगंज प्रखंड के समेसर पंचायत अंतर्गत तकिया वार्ड संख्या-09 से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सड़क हादसे में महादेव गणेश के पुत्र टिंकू गणेश की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों सहित पूरे इलाके में … Read more
- घायल अवस्था में सड़क किनारे से वृद्ध बरामद,अस्पताल में करवाया गया भर्तीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत छत्तरगाछ पंचायत के गेरामारी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले। वृद्ध को घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। … Read more
- अवैध बालू लदा डीसीएम ट्रक जब्त, चालक फरारसंवाददाता/किशनगंज जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन विभाग ने बालू लदे एक डीसीएम ट्रक को जब्त किया है। जब्त वाहन पर करीब 500 सीएफटी बालू लदा हुआ था। जांच के दौरान बालू परिवहन … Read more
- भोजपुरी फिल्म स्टार रामकुमार भगत को मिला ‘भिखारी ठाकुर स्मृति सम्मान’माला, अंगवस्त्र और धार्मिक पुस्तकें भेंटकर किया गया सम्मानित, भोजपुरी सिनेमा और समाजसेवा में योगदान की हुई सराहना फारबिसगंज/अरुण कुमार भोजपुरी भाषा, लोकसंस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने की कड़ी में … Read more
- शादी में दुल्हन की नुमाइश और बारात पर भड़के AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमानशादी में दुल्हन की नुमाइश, मुंह दिखाई और वलीमा में उपहार लेने की प्रथा पर उठाए सवाल; बोले- टोपी की तादाद बढ़ी, लेकिन बेटियों के सिर से दुपट्टा सरक गया शरीयत, समान नागरिक संहिता और मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर … Read more
- लोहे की रॉड से युवती के सिर पर किया जानलेवा हमला, पिता के साथ भी मारपीटबाल पकड़कर जमीन पर पटका, सिर पर वार से फटा सिर; गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती, पिता ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी संवाददाता/किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के मोतीबाग इलाके में आपसी विवाद के दौरान एक 21 वर्षीय … Read more
- भवन निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में बड़ी चोरी, लैपटॉप सहित सरकारी दस्तावेज और जरूरी सामान गायबपारिवारिक फोटो, विभागीय डेटा और महत्वपूर्ण पत्राचार भी थे लैपटॉप में सुरक्षित; तीन पेन ड्राइव, आठ हजार रुपये नकद और गैस सिलेंडर भी ले उड़े चोर संवाददाता/किशनगंज शहर में चोरों का आतंक अब सरकारी कार्यालयों तक पहुंच गया है। भवन … Read more
- KatiharNews:रौतारा पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 615 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार60 लाख रुपये की स्मैक बरामद, तस्करी में इस्तेमाल क्रेटा कार और एमटी बाइक जब्त; एसपी के निर्देश पर पुलिस-डीआईयू की संयुक्त कार्रवाई कटिहार:जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रौतारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी … Read more
- चातुर्मास में चौथा मासखमण अभिनंदन समारोहकटिहार में देव गुरु धर्म की कृपा बरसी है- मुनि प्रशांत कटिहार – मुनिश्री प्रशांत कुमार एवं मुनिश्री कुमुद कुमार के सान्निध्य में कटिहार चातुर्मास का चौथा मासखमण तप अभिनंदन आयोजित हुआ। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मुनिश्री प्रशांत … Read more
- करंट लगने से एक युवक की मौत,बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोशपहले भी कई मवेशियों की जा चुकी है जान, तार हटाने की जनप्रतिनिधियों की मांग को विभाग ने किया अनसुना फलका/ कटिहार – थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत के टेरियापार गांव में 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार टूटकर गिरने … Read more
- हसनगंज में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत,11,181 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्यहसनगंज /कटिहार – हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। अभियान के तहत घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की … Read more
- एनएच-31 पर हादसे में बाइक सवार पंच की मौत,परिजनों में पसरा मातमपोठिया थाना क्षेत्र के खोटा पेट्रोल पंप के पास हादसा कुरसेला /कटिहार – एनएच 31 पर पोठिया थाना क्षेत्र के खोटा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्राम कचहरी पंच की … Read more
- जिलाधिकारी ने अपने दोनों बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआतपहले अपने बच्चों को, फिर जिले के हर बच्चे को – जिलाधिकारी ने दिया मिसाल कटिहार – सदर अस्पताल परिसर में आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ एक बेहद प्रेरक और भावुक क्षण के साथ हुआ। जिला पदाधिकारी आशुतोष … Read more
- तीन दुकानों का ताला काटकर चोरी,जांच में जुटी पुलिसमोबाइल समेत नकदी लेकर फरार हुए चोर हसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के नया हाट कालसर में शनिवार की रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दो किराना दुकानों और एक … Read more
- जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष का निधन,नेताओं ने जताया शोकमनसाही /कटिहार – मनसाही जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश मंडल(64) के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर सुनते हैं राजनीतिक दल के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके घर पहुंच कर परिजनों को … Read more
- संकल्प संध्या के तहत चल रहे रेमेडियल क्लासेस का जिलाधिकारी ने हरिशंकर नायक उच्चतर विद्यालय में किया निरीक्षणकमजोर नहीं, बस थोड़ा और अभ्यास चाहिए – हर बच्चा आगे बढ़ेगा – जिलाधिकारी कटिहार-जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदीने संकल्प संध्या के तहत संचालित रेमेडियल क्लासेस का हरिशंकर नायक उच्चतर विद्यालय में औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संध्या कालीन … Read more