- बिल्कुल सुरक्षित है कोविड-19 टीका, संक्रमण से सुरक्षा को जरूर लगवाएं सभी लोग
- सभी प्रखंडों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण करवाने का निर्देश
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष अभियान चलाकर आम लोगों एवं जीविका दीदी का टीकाकरण किया जा रहा है| 18 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों के बीच कोविड-19 टीकाकरण के लिए आयोजित विशेष टीकाकरण कैंप का स्वास्थ्य पदाधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया |इस अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों का दिसम्बर तक पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विशेष टीकाकरण अभियान के लिए सभी प्रखंड के सभी पंचायतों के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं | जहां 18 वर्ष के ऊपर सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लगा सकते हैं। इसके अलावा टीका एक्सप्रेस द्वारा स्थानीय स्तर पर कैम्प लगाकर कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के दिशा निर्देश के आलोक में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने के लिए विशेष कोविड टीकाकरण कैंप के जरिये कोविड टीकाकरण का लाभ सभी पात्र लाभुकों को देने के लिए केयर , डब्लू एच ओ , यूनिसेफ एवं अन्य सेवी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जा रहा है ।
- निरीक्षण के क्रम में आम लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिले के सभी आमजनों से गुजारिश है कि स्वयं भी वैक्सीन लें तथा दूसरों को भी वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करें।जिले में कोविड-19 वायरस को जड़ से खत्म करने के लिए 18 से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित वैक्सीनेशन सेंटरों पर युद्ध स्तर पर चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन बताते हैं कि जिले के सभी सत्र स्थलों पर वैक्सीनेशन अभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। वैक्सीनेशन अभियान के आयोजन के लिए पर्याप्त मात्रा में टीका उपलब्ध है| माह दिसम्बर तक 18 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण लक्ष्य को पूरा करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। साथ ही वैक्सीनेशन की गति देने में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीका एक्सप्रेस के द्वारा घर घर जाकर टीकाकरण किया जा रहा है |
टीकाकरण केंद्र पर ऑनस्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था उपलब्ध है :
जिले में अब 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को कोविड-19 टीका लगाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की कोई आवश्यकता नहीं है। लोग अपने नजदीकी टीकाकरण स्थल पर ही ऑनस्पॉट पंजीकरण कराते हुए कोविड-19 का टीका लगवा सकते हैं। सिविल सर्जन डॉ.श्री नंदन ने कहा सरकार द्वारा लगवाई जा रही वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लगाने से लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी बल्कि यह संक्रमण को जल्द समाप्त करने में सहायक है। लोग किसी अफवाहों एवं भ्रांतियों पर ध्यान देने की बजाए अपना एवं अपने परिवार के योग्य सदस्यों टीकाकरण अवश्य कराएं | कोविड-19 का टीका पूर्णतः सुरक्षित है एवं फिलवक्त कोरोना महामारी से बचाव के लिए मात्र यही एक उपाय है | इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 टीका जरूर लगवाना चाहिए।
पूरी तरह सुरक्षित है वैक्सीन:-
- सिविल सर्जन डॉ.श्री नंदन ने बताया जिले में 18 वर्ष के ऊपर के कुल 747970 लक्ष्य के आलोक में 54194 युवाओं का टीकाकरण किया गया है| वहीं 45 वर्ष के ऊपर के 3,50,605 लक्ष्य के आलोक में 83,591 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है तथा कुल 1098575 व्यक्ति को प्रथम डोज एवं 154536 व्यक्ति को दूसरा डोज दिया गया है| कहा मैंने खुद टीका की दोनों डोज ली है | टीका पूरी तरह सुरक्षित है । इसलिए, आप भी अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। टीका लेने पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है| मुझे कोई नुकसान नहीं हुआ और अब मैं कोरोना के खतरे से मुक्त हूं| इसलिए आप भी कोरोना का टीका लेने में उत्साह दिखाएं| आप भी सुरक्षित हो जाएंगे|
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज :100 ग्राम स्मैक बरामद,दो गिरफ्तारसंवाददाता/किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पोठिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से … Read more
- जमुई:छात्रा से छेड़खानी मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्तीजमुई: छात्रा के साथ छेड़खानी और कथित दरिंदगी के मामले में पुलिस ने प्रतापपुर के दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भरत राम के पुत्र छोटू रवानी और … Read more
- नदी पार कर खेत जाने के दौरान बरंडी नदी में डूबा युवक,तलाश जारीफलका/कटिहार -फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित बड़कीबाड़ी गांव के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। बरंडी नदी के गडैया घाट पर नदी पार कर खेत देखने जाने के दौरान एक युवक … Read more
- पिंडदान, पितरों की तृप्ति व मोक्ष की कामना को ले तर्पण हेतु मनिहारी गंगातट पर भी उमडने लगी है भीड़गयाजी में पितृपक्ष का पिंडदान, पितरों की तृप्ति और मोक्ष की कामना का पर्व फल्गु तट से विष्णुपद तक आस्था का संगम, गयासुर की पौराणिक कथा और भगवान विष्णु के चरणचिह्न से जुड़ी … Read more
- पंकज कुमार राय बने रालोजपा के कटिहार जिलाध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाईसंगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प कटिहार – राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रालोजपा की बिहार प्रदेश इकाई ने कटिहार के लिए पंकज कुमार राय को जिला … Read more
- नया टोला बथना में बिहुला विषहरी पूजा का आयोजनमनसाही/कटिहार -हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के वार्ड संख्या नौ नया टोला बथना में बिहुला विषहरी की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की … Read more
- मनिहारी थाना के पांच एएसआई को मिली एसआई पद पर पदोन्नतिसादे समारोह में बैच लगाकर किया गया सम्मानितथानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद मनिहारी /कटिहार -पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में मनिहारी थाना में पदस्थापित पांच एएसआई को एसआई पद पर … Read more
- कोढ़ा में 302 लीटर विदेशी शराब बरामद,एक गिरफ्तारबसगढ़ा स्कूल के पास जुगाड़ गाड़ी में लकड़ी के बीच छिपाकर रखी गई थी शराब कोढा /कटिहार-कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 302 लीटर विदेशी शराब बरामद की … Read more
- बघार पंचायत में पीएम आवास योजना की सूची पर उठे सवाल,सर्वे में 823 पात्र, अंतिम सूची में 367 नाम आने से वंचित लोगों में नाराजगीमनिहारी – प्रखंड की बघार पंचायत में रविवार को आयोजित विशेष ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची को लेकर लोगों ने नाराजगी जतायी। ग्रामसभा में पंचायत के विभिन्न वार्डों से पहुंचे … Read more
- कटिहार:दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौतपरवल के खेत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिसहत्या की आशंका पर पुलिस ने शुरू की जांच बरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला … Read more
- लंबित कार्यो को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करे :पुलिस अधीक्षकअपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग ने की समीक्षानोडल पदाधिकारी कटिहार ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कटिहार – समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में जयंत कांत … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा,ग्राम सभा का हुआ आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के पंचायत भवन साहेबनगर में ग्राम सभा आयोजन कर पंचायत के विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मरजीना खातून ने किया। इस … Read more
- बाढ़ पीड़ितों के बीच निजी कोष से बांटा सूखा राशन,वार्ड 9 के कई टोलों में पहुंची राहत सामग्रीमनिहारी /कटिहार -मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने के बावजूद प्रभावित परिवारों की परेशानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसी को देखते हुए मनिहारी नगर पंचायत … Read more
- सोनैली-पूर्णिया मुख्य सड़क बना दुर्घटना का हॉट स्पॉट,सड़क जर्जर होने से रोज हो रहे हादसेकदवा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के सोनैली-पूर्णिया पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग सोनैली से दोखरा चौक तक जर्जर हो जाने से दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और जर्जर होने से … Read more
- शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करें – डीडीसी57 एम्बुलेंस से प्रतिदिन 300 कॉल का दिया निर्देश कटिहार– स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर उप विकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित … Read more
- विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आईजी ने की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देशसागर चंद्रा/किशनगंज पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र डॉ विवेकानंद ने रविवार को किशनगंज जिले में विधि-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।किशनगंज आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में … Read more