न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भारत : कोरोना के 58 हजार से अधिक नए मरीज मिले,1576 की हुईं मौत

दिल्ली :देश में COVID19 के 58,419 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,98,81,965 पहुंच चुकी है।वहीं 1,576 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,86,713 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताया गया है बीते 24 घंटो में 87,619 लोग ठीक हुए है ।जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,87,66,009 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,29,243 है।






मालूम हो कि 81 दिनों बाद 60,000 से कम नए मामले रिपोर्ट हुईं।रिकवरी रेट बढ़कर 96.27% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.22% है ।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 38,10,554 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 27,66,93,572 पहुंच गया है।






देश की अन्य खबरें पढ़े :

Share this news

Leave a Comment