संपादकीय /कुमार राहुल
चीन कई बार अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा जता चुका है, जिसे वह दक्षिण तिब्बत कहता है। 1962 में चीनी सेना ने यहां धावा बोल दिया था ,और अब चीन के एक महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट ने, सामरिक स्तर पर भारत के लिए चिंता पैदा कर दिया है। 40630 करोड रुपए की लागत की 435 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन इसी महीने शुरू होने की संभावना है ।यह तिब्बत की राजधानी ल्हासा को पूर्वी शहर नि’गची से जोड़ेगी ।जिसे तिब्बती सूर्य का सिंहासन कहते हैं ।नई रेलवे लाइन ब्रह्मपुत्र नदी (चीन जिसे यारलंग त्सांगपो नदी कहता है )के ऊपर हिस्से से 16 बार पार करती है ।
तिब्बत से अब बर्मा चलते हैं।जिसेअब Myanmar कहा जाता है। china ने myanmar के साथ एक मल्टी billion-dollar ,deep sea port kyaukpya बनाने का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है । जो कि Bay of Bengal.coast per है। इतना ही नहीं चाइना के साथ myanmar के कई रोड , Bridges, रेलवे नेटवर्क पर कई बायलेटरल प्रोजेक्ट चल रहे हैं। जहां बरसों से काफी चाइनीस spy और लोगों की मौजूदगी रहती है ।चीन मालदीव, बांग्लादेश के चित्तगांव पोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में भी बेतहाशा पैसा लगा रहा है। श्रीलंकाई संसद में पिछले दिनों पारित हुए कोलंबो पोर्ट सिटी इकोनामिक कमीशन बिल ने देश की राजधानी कोलंबो में एक नए चीनी प्रांत की राह साफ कर दी है इस बिल के जरिए कोलंबो पोर्ट सिटी के निर्माण के लिए एक आयोग को मंजूरी दी गई है .7 सदस्यों के आयोग में 5 सदस्य श्रीलंकाई और दो चीनी नागरिक होंगे ।आयोग ही पोर्ट सिटी में प्रवेश और टैक्सेशन आदि से जुड़े सभी फैसले लेगा। पोर्ट में प्रवेश के लिए विशेष पासपोर्ट की जरूरत होगी ।यहां किसी भी विदेशी करेंसी के इस्तेमाल की छूट होगी ।यानी यहां चीनी करेंसी युवान ही चलेगा ।
सामरिक एवं रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत के दक्षिणी छोर पर एक नया खतरा पैदा हो गया है। कोलंबो से कन्याकुमारी की दूरी महज 290 किलोमीटर है ।यानी इतनी ही दूरी पर चीन की स्थाई मौजूदगी बनी रहेगी ।श्रीलंका में ही चीनी कंपनी चाइना हारबर इंजीनियरिंग कंपनी की (CHEC)को 99 साल के लीज पर 153 एकड़ जमीन दिया गया है ,जहां स्पेशल इकोनामिक जोन बनाया जा रहा है ।इसका पूरा प्रबंधन एक आयोग के हाथ में होगा। श्रीलंकाई विपक्षी दलों का कहना है ,कि यह आयोग श्रीलंकाई कानूनों से भी ऊपर होगा। यहां आयोग के जरिए चीनी शासन चलेगा ।अब श्रीलंका से थोड़ा ऊपर पाकिस्तान की सीमा की बात करते हैं china-pakistan इकोनामिक कॉरिडोर के तहत चीन यहां 62 बिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इस निवेश के बदले पाकिस्तान की विदेश नीति पर उसका दखल साफ दिखता है ।चीन ग्वादर पाकिस्तान में एक port बना रहा है। जिसे “वन बेल्ट वन रोड” सड़क के रास्ते चीन से जोड़ा जा रहा है ।जिससे तहत पाकिस्तान ने बालटिस्तान यानी POK का काफी बड़ा हिस्सा चीन को कंट्रोल में दे दिया है।
अपना सबसे निकटतम पड़ोसी नेपाल, अभी हाल में नेपाली राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने चीन यात्रा के दौरान चाइनीस इन्वेस्टर को आकर्षित करने मे काफी सफलता पाई। अपना सबसे निकटतम पड़ोसी नेपाल ,..अभी हाल में नेपाली राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने चीन यात्रा के दौरान चाइनीस इन्वेस्टर को आकर्षित करने के मैं काफी सफलता पाई ।और वहां के प्राइम मिनिस्टर के तो क्या कहने, Mr केपी शर्मा ओली अक्सर भारत विरोधी बयान देते रहते हैं ,इसके पीछे भी चीन का कर्ज और निवेश है ।बदले में चीन की नेपाल की राजनीतिक मे दखल साफ झलकती है। चीन, काठमांडू को तिब्बत से रेलवे द्वारा जोड़ने की प्लानिंग कर रहा है। सियाचिन दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र में हमारे जवान लगातार चीन के दखल अंदाजी का सामना कर रहे हैं।
लद्दाख की गलवान घाटी का खूनी संघर्ष आप सभी के जेहन में होगा ही, आज भी स्थिति तनावपूर्ण ही है। भारत और चीन लगभग 3488 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं ,साथ ही भारत के पड़ोसियों को कर्ज देकर , भारत के विरुद्ध लगातार जाल बिछा रहा है, इस कारण इन जगहों से हमारे बड़े शहर attack का सबसे आसान ठिकाना है। अब सवाल यह है, कि चीन हमारी आंखों के सामने हमारे पड़ोसी देशों में डेवलपमेंट एवं कर्ज देकर भारत को लगातार घेर रहा है ,तो फिर हम लोग क्या कर रहे हैं ।हमारी विदेश नीति सभी मोर्चों में विफल क्यों रही है? साथ ही भारत के पास इतना पैसा ही नहीं है, जो अपने पड़ोसी देशों के विकास के लिए इन्वेस्ट कर सकें।
आपको जानकर आश्चर्य होगा, कि भारत में भी चीन ने लगभग 4 बिलियन डॉलर यानी 296474000000 रुपए का इन्वेस्टमेंट स्टार्टअप कंपनियों में किया हुआ है। साथ ही भारत की 20 में से 18 यूनिकॉर्न (यानी वैसी स्टार्टअप जिसकी वैल्यू एक बिलियन डॉलर से अधिक है) मे चाइनीज इन्वेस्टमेंट है ।एशिया- ओसिनिया क्षेत्र में चीन का इन्वेस्टमेंट 2020 तक 30.8 billion dollar का रहा है। जबकि दिसंबर 2020 तक total Chinese foreign portfolio investment 110 .8 billion dollar का है । आज हम 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने की जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं ,वह भी कागजों में की कोशिश कर रहे हैं ग्राउंड रिपोर्ट 2025 तक ऐसी संभावनाओं को कभी स्वीकार नहीं करता। और ऊपर से पिछले सवा साल में भारत की आर्थिक हालत ‘कोरोना ‘ने और भी खराब कर दी हैं। हालात इतने खराब है ,कि कोरोना की दूसरी लहर का सामना हम डट कर नहीं कर सके।
सारी दुनिया के बड़े देशों के साथ केनिया तक ने मदद की ।चीन पिछले तीन दशक से हमारे पड़ोसियों को आर्थिक मदद दे कर उन देशों की विदेश नीतियों में दखल अंदाजी कर रहा है ।यानी हमारे देश की विदेश नीति को फ्लॉप कर रहा है। अभी हाल में हमारी विदेश नीति अफगान और फिलिस्तीन में लड़खड़ा गई ।पिछले 30 साल से जब से अफगानिस्तान अस्थिर हुआ है भारत ने तीन billion-dollar से ज्यादा धन उसके नव निर्माण में खर्च किया है। लेकिन अमेरिका, अशरफ गनी सरकार और तालिबान के बीच बातचीत मे और अमेरिका की वापसी की बात जब चल रही थी, तो भारत हासिये पर दिखा ,अमेरिका ही नहीं तुर्की ,रूस और चीन ने भी अफगान संकट के बारे में जितनी पहले की ,उनमें भी भारत की भूमिका नगण्य रही। उधर चीन व पाक, अफगानिस्तान के बारे में अब भारत की भाषा बोल रहा है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान और चाइना के विदेश मंत्रियों ने एक संयुक्त बयान में कहा है, कि अमेरिका जल्दबाजी न करें, अपनी फौज को अफगानिस्तान में टिकाए रखें, क्योंकि चीन जानता है ,कि सत्ता तालिबान के हाथों में जाते ही चीन के उईगर मुस्लिमों को उकसा कर ,उनके लिए नई सिरदर्द पैदा कर देगा ।और तालिबान, पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत के लिए समस्या पैदा करता ही रहा है ।
इसी तरह जब israel व हमास मे मुठभेड़ हुई तो, भारत सिर्फ जबानी जमा खर्च करता रहा, सुरक्षा परिषद में बोलते हुए भारतीय प्रतिनिधि ने फिलिस्तीन का परंपरागत समर्थन कर दिया। और फिर संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत को तटस्थ घोषित कर दिया। नतीजा israel के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने जिन 25 देशो को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया ,उन में भारत का नाम नहीं था। जबकि israel भारत का सामरिक ,व्यापारिक, वैज्ञानिक व तकनीकी मामले का साझेदार है, यानी हमारी विदेश नीति फेल है, पैसे हमारे पास है नहीं ,बौद्धिक संपदा को हम बचा कर रख नहीं पाते है ,चीन ने चारों ओर से घेर लिया है ,लेकिन फिर भी हम विश्व गुरु बनने की सोचते हैं …..बढ़िया है।
ये लेखक के निजी विचार है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज :100 ग्राम स्मैक बरामद,दो गिरफ्तारसंवाददाता/किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पोठिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाइकिल … Read more
- जमुई:छात्रा से छेड़खानी मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्तीजमुई: छात्रा के साथ छेड़खानी और कथित दरिंदगी के मामले में पुलिस ने प्रतापपुर के दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भरत राम के पुत्र छोटू रवानी और रंजीत राम … Read more
- नदी पार कर खेत जाने के दौरान बरंडी नदी में डूबा युवक,तलाश जारीफलका/कटिहार -फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित बड़कीबाड़ी गांव के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। बरंडी नदी के गडैया घाट पर नदी पार कर खेत देखने जाने के दौरान एक युवक गहरे पानी … Read more
- पिंडदान, पितरों की तृप्ति व मोक्ष की कामना को ले तर्पण हेतु मनिहारी गंगातट पर भी उमडने लगी है भीड़गयाजी में पितृपक्ष का पिंडदान, पितरों की तृप्ति और मोक्ष की कामना का पर्व फल्गु तट से विष्णुपद तक आस्था का संगम, गयासुर की पौराणिक कथा और भगवान विष्णु के चरणचिह्न से जुड़ी है प्राचीन … Read more
- पंकज कुमार राय बने रालोजपा के कटिहार जिलाध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाईसंगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प कटिहार – राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रालोजपा की बिहार प्रदेश इकाई ने कटिहार के लिए पंकज कुमार राय को जिला अध्यक्ष मनोनीत … Read more
- नया टोला बथना में बिहुला विषहरी पूजा का आयोजनमनसाही/कटिहार -हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के वार्ड संख्या नौ नया टोला बथना में बिहुला विषहरी की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की गई। इस … Read more
- मनिहारी थाना के पांच एएसआई को मिली एसआई पद पर पदोन्नतिसादे समारोह में बैच लगाकर किया गया सम्मानितथानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद मनिहारी /कटिहार -पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में मनिहारी थाना में पदस्थापित पांच एएसआई को एसआई पद पर पदोन्नति दी … Read more
- कोढ़ा में 302 लीटर विदेशी शराब बरामद,एक गिरफ्तारबसगढ़ा स्कूल के पास जुगाड़ गाड़ी में लकड़ी के बीच छिपाकर रखी गई थी शराब कोढा /कटिहार-कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 302 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस … Read more
- बघार पंचायत में पीएम आवास योजना की सूची पर उठे सवाल,सर्वे में 823 पात्र, अंतिम सूची में 367 नाम आने से वंचित लोगों में नाराजगीमनिहारी – प्रखंड की बघार पंचायत में रविवार को आयोजित विशेष ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची को लेकर लोगों ने नाराजगी जतायी। ग्रामसभा में पंचायत के विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों ने … Read more
- कटिहार:दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौतपरवल के खेत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिसहत्या की आशंका पर पुलिस ने शुरू की जांच बरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया … Read more
- लंबित कार्यो को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करे :पुलिस अधीक्षकअपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग ने की समीक्षानोडल पदाधिकारी कटिहार ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कटिहार – समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में जयंत कांत पुलिस उप-महानिरीक्षक … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा,ग्राम सभा का हुआ आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के पंचायत भवन साहेबनगर में ग्राम सभा आयोजन कर पंचायत के विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मरजीना खातून ने किया। इस मौके पर … Read more
- बाढ़ पीड़ितों के बीच निजी कोष से बांटा सूखा राशन,वार्ड 9 के कई टोलों में पहुंची राहत सामग्रीमनिहारी /कटिहार -मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने के बावजूद प्रभावित परिवारों की परेशानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसी को देखते हुए मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य … Read more
- सोनैली-पूर्णिया मुख्य सड़क बना दुर्घटना का हॉट स्पॉट,सड़क जर्जर होने से रोज हो रहे हादसेकदवा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के सोनैली-पूर्णिया पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग सोनैली से दोखरा चौक तक जर्जर हो जाने से दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और जर्जर होने से दुर्घटनाओं का … Read more
- शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करें – डीडीसी57 एम्बुलेंस से प्रतिदिन 300 कॉल का दिया निर्देश कटिहार– स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर उप विकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। … Read more
- विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आईजी ने की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देशसागर चंद्रा/किशनगंज पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र डॉ विवेकानंद ने रविवार को किशनगंज जिले में विधि-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।किशनगंज आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्हें गार्ड … Read more