किशनगंज /संवादाता
चिकित्सको की सुरक्षा को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की चिकित्सको ने की मांग
चिकित्सको ने मांगो के समर्थन में 4 घंटे बंद रखा ओपीडी सेवा
आई०एम०ए० किशनगंज शाखा के द्वारा आज योग गुरु बाबा रामदेव को गिरफ्तार करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया गया ।आईएमए द्वारा पत्रकार वार्ता कर कहा गया कि बाबा रामदेव द्वारा पिछले दिनों आधुनिक चिकित्सा विज्ञान, चिकित्सा पद्धति सरकार द्वारा तय किये गये कोविड ईलाज के प्रोटोकॉल, कोविड टीके एवं टीकाकरण का विरोध एवं कोविड शहीदों का अपमान किये जाने का अपराध किया गया है जो देश एवं राज्य के कानूनों के अंतर्गत दण्डणीय है। चिकित्सको ने कहा कि आईएमए योग गुरु बाबा रामदेव को अविलंब गिरफ्तारी की मांग करता है ।
चिकित्सको ने कहा कि पूरे देश सहित बिहार में चिकित्सीय संस्थानों एवं चिकित्सकों के विरूद्ध हिंसा की घटनाएँ लगातार बढ़ रही है। बिहार में इस संबंध में चिकित्सकों के सुरक्षा के लिए एक कानून होने के बावजूद इस कानून के अंतर्गत नियमावली के अनुसार कारवाई नहीं करने से चिकित्सकों को न्याय नहीं मिल रहा है। विगत वर्ष केन्द्र सरकार द्वारा इपिडिमीक डिजीज एक्ट 2020 (संशोधित) जारी किया गया जिसके अंतर्गत चिकित्सकों एवं चिकित्सीय संस्थान के विरुद्ध हो रहे हमले के लिए कठोर कार्रवाई एवं दण्ड का प्रावधान किया गया है।
लेकिन आई. एम. ए. द्वारा अथक प्रयत्नों के बावजूद इस कानून का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। राष्ट्रीय आई. एम. ए. ने महसूस किया है कि देश में चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए एक सख्त केन्द्रीय कानून की जरूरत है जिसे आई.पी.सी. एवं सी.आर.पी.सी. में अंतरनिहित करने की जरूरत है। इस कानून को गैर जमानती बनाये जाने के लिए 10 वर्ष (7 वर्ष से ज्यादा) जेल का प्रावधान होना चाहिए। उपर्युक्त मांगो की पूर्ति के लिए पूरे देश के सभी सरकारी एवं निजी चिकित्सक केन्द्रीय आई. एम. ए. के निर्देष के अनुसार आज कोविड एवं अन्य आकस्मिक रोगियों को छोड़ सभी ओ.पी.डी. को सुबह 08:30 से 12:30 दोपहर तक बंद रखा गया एवं सभी चिकित्सक काला बिल्ला धारण कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शन कर रहे चिकित्सको ने कहा हम आशा करते हैं कि केन्द्र एवं राज्य सरकार का नैतृत्व जिस प्रकार चिकित्सकों एवं चिकित्सा विज्ञान का आदर करता है, उसके अनुरूप इनू बिंदुओं उनके द्वारा शीघ्र कार्रवाई की जायेगी। आयोजित पत्रकार वार्ता डा. अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जैन मेटेरनिटी सेन्टर, किशनगंज में संपन्न हुई। प्रेस कांफ्रेंस में संरक्षक डा० एम० एल० जैन एवं आई०एम०ए० सदस्य डा० एस० एल० रामदास, डा० एम० एम० हैदर, डा० संजीव कुमार चौधरी, डा० उर्मिला कुमारी, डा० राजदीप नोव, उपाध्यक्ष डा० सुब्रत प्रसाद, डा० डी कुमार, सचिव डा० प्रणय कुणाल, सह-सचिव डा० अंशुमन आनन्द, कोषाध्यक्ष डा० कुमार शैलेन्द्र, डा० अतुल बैद, डा० छबि रमण बैद, डा० यस्ववी सिंह, डा० प्रभाकर कुमार, डा० निरंजन शरण, डा० असगर आलम, डा० सुरैया तरन्नुम डा० अमित कुमार, डा० दानिस आलम, डा० जयेश अग्रवाल आदि शामिल थे। वहीं एम०जी०एम० मेडिकल कालेज कैम्पस में उपरोक्त सभी चिकित्सकगण के साथ डा० इच्छित भारत, डा० भरत प्रसाद, डा० अरविन्द कुमार, डा० सौरभ कुमार, डा० गजेन्द्र कुमार, डा० राकेश रौशन, डा० मधुकर प्रसाद, डा० शारिक निजामी, डा० सिद्धार्थ कुमार, डा० गौहर ताज बेगम आदि शामिल थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- एसपी ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशविभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों पर एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई पर जोर किशनगंज:आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य … Read more
- 557वें प्रकाश उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, सिख समुदाय के युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतबराहुल कुमार/ किशनगंज गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर सिख समुदाय द्वारा शहर में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि किशनगंज के तत्वावधान में यह शोभायात्रा शहर के … Read more
- सीमावर्ती 29 गांवों का होगा समग्र विकास, युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षणडीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार ने की सीमावर्ती गांवों में विकास योजनाओं की समीक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश संवाददाता/किशनगंज भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों के समग्र … Read more
- अररिया:प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाएं किसान, पशुपालन और मत्स्य पालन से भी बढ़ाएं आमदनी : डीएमअररिया में दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ, उन्नत कृषि तकनीकों और आधुनिक खेती के तरीकों की दी गई जानकारी अररिया/अरुण कुमार किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने … Read more
- मोटरसाइकिल की आमने -सामने टक्कर में दो युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराममनसाही/कटिहार – मनसाही हाट – दिलारपुर मुख्य मार्ग के मोहनपुर महंत स्थान के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने में हुई जोरदार टक्कर में दो युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार सिंटू कुमार मंडल (28) पिता … Read more
- अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार गंभीर,हाथ-पैर फ्रैक्चरकुरसेला /कटिहार – एनएच-31 पर कटिहार -भागलपुर सीमा के समीप रविवार की रात करीब अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान खेरिया कुरसेला निवासी कुंदन कुमार … Read more
- मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय एकता पर शायरों की सजी महफिल ह्युमन डवलपमेंट आर्गेनाइजेशन की ओर से एक शाम राष्ट्रीय एकता के नाम पर मुशायरा कवि सम्मेलन का आयोजन सालमारी /कटिहार – आरडीएस कॉलेज … Read more
- प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजितसम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय होंगे मुख्य अतिथि कटिहार – भाजपा की ओर से आगामी प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को भव्य, व्यवस्थित एवं सफल … Read more
- गोरखनाथ धाम में मंगलवार को मनाई जाएगी देव दीपावलीसालमारी /कटिहार – मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध गोरखनाथ धाम में आज मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया … Read more
- फलका में 5.33 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तारमुख्य सप्लायर की तलाश तेज फलका/कटिहार – फलका पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.33 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई रविवार रात सूचना के आधार पर … Read more
- कायाकल्प योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजितपंचायतवार योजनाओं की स्थिति, कार्यों की पूर्णता और क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर हुई चर्चा मनिहारी/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में कायाकल्प योजना के तहत संचालित विकास कार्यों की प्रगति, योजनाओं की पूर्णता तथा शेष कार्यों को … Read more
- ऑटो और बाइक से शराब तस्करी करते तीन गिरफ्तार,83.64 लीटर शराब जब्तविदेशी शराब के साथ एक, देसी शराब के साथ दो आरोपी पकड़े गए सालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी … Read more
- जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के निधन पर जदयू कार्यालय में शोक सभा का आयोजनमनसाही/कटिहार – जदयू कार्यालय मनसाही में जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार मंडल(64) के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार ने की। इस … Read more
- सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी पूरी,कार्यकर्ताओं में उत्साहआजमनगर /कटिहार – शहर के टाउन हॉल में 24 नवंबर को होने वाले सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए आजमनगर प्रखंड सभागार में जदयू नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता … Read more
- किशनगंज की DPO रूबी कुमारी हुई निलंबित, आय से 80% अधिक संपत्ति का आरोप, EOU छापेमारी के आधार पर हुई कार्रवाईभ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षा विभाग ने किशनगंज में बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) शिक्षा रूबी कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। … Read more
- विज्ञान के प्रयोगों से विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी रचनात्मक क्षमतागुरुबाजार में लगी विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर सजे मॉडल, सात विद्यालयों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन बरारी /कटिहार – बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से … Read more
- ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत कटिहार रेलवे स्टेशन पर पांच नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू,आरपीएफ ने दिखाई तत्परताकटिहार – कटिहार रेलमंडल में आरपीएफ की ओर से बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इस्ट … Read more