किशनगंज /प्रतिनिधि
इग्नू के जुलाई, 2021 सत्र में ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक शिक्षार्थी इग्नू के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्थानीय मारवाड़ी कॉलेज स्थित इग्नू सेंटर – 86011 में ऑनलाइन एडमिशन करा सकते हैं।इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, सहरसा के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मिर्ज़ा नेहाल अहमद बेग के हवाले से समन्वयक डॉ. सजल प्रसाद ने बताया कि जुलाई, 2021 सत्र में 11 जून से ही ऑनलाइन नामांकन प्रारम्भ है और अंतिम तिथि 15 जुलाई है।
उन्होंने बताया कि मारवाड़ी कॉलेज स्थित इग्नू केन्द्र – 86011 में कला व वाणिज्य संकायों के स्नातक सामान्य, स्नातक प्रतिष्ठा और चुनिन्दा विषयों यथा हिंदी, अंग्रेज़ी, इतिहास, राजनीति शास्त्र तथा कॉमर्स में स्नातकोत्तर कार्यक्रम में ऑनलाइन एडमिशन जारी है।
डॉ. सजल प्रसाद ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, सहरसा अंतर्गत अन्य इग्नू केंद्रों में विज्ञान संकाय में स्नातक व कला संकाय के अन्य कई विषयों में स्नातकोत्तर कार्यक्रम सहित पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा
और सर्टिफिकेट कोर्स भी उपलब्ध है। आवेदक उन केंद्रों में भी ऑनलाइन एडमिशन ले सकते हैं।
कैसे करें आवेदन :
समन्वयक डॉ. सजल प्रसाद ने बताया कि आवेदक को पहले इग्नू के एडमिशन वाले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर, रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा। इसके उपरांत बनाए गए अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करना होगा। आवेदन पत्र भरते समय सारी वांछित जानकारियां देनी होगी। वांछित कागजातों की स्कैन कॉपी सबमिट करनी होगी। आवेदक इच्छित प्रोग्राम कोड और कोर्स कोड भी ध्यान से भरें। इसके बाद विहित शुल्क ऑनलाइन जमा करें। आवेदक अपना यूजर आईडी और पासवर्ड सुरक्षित रखें।
एससी-एसटी कोटि में निःशुल्क ऑनलाइन एडमिशन :
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मिर्ज़ा नेहाल अहमद बेग के हवाले से समन्वयक डॉ. सजल प्रसाद ने बताया कि अनुसूचित जाति व जनजाति कोटि के आवेदक केवल एनेक्सचर 1 में वर्णित विषय में निःशुल्क ऑनलाइन एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए एससी-एसटी आवेदकों को वांछित कागज़ात जमा करने होंगे। इन कागजातों की जांच मुख्यालय स्तर पर होगी। सेवारत कर्मियों व अन्य किसी संस्थान से किसी प्रकार की सुविधा प्राप्त होने की स्थिति में आवेदक को यह लाभ प्राप्त नहीं होगा। शुल्क में छूट भी मात्र एक कार्यक्रम के लिए दी जा सकती है।
शिक्षार्थी बना सकते हैं अपना डैशबोर्ड :
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मिर्ज़ा नेहाल अहमद बेग के हवाले से समन्वयक डॉ. सजल प्रसाद ने बताया कि इग्नू के नए पोर्टल पर अध्ययनरत शिक्षार्थी अपने उपयोग के लिए एक डैशबोर्ड बना सकते हैं। भविष्य में इस पोर्टल पर शिक्षार्थी अनेक सेवाओं का लाभ यथा – पता में परिवर्तन, अध्ययन केन्द्र, पाठ्यक्रम, क्षेत्रीय केन्द्र आदि में सुधार अथवा परिवर्तन तथा परीक्षा फॉर्म भरने का कार्य सुगमता से कर सकते हैं।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- एसपी ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशविभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों पर एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई पर जोर किशनगंज:आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें न्याय दिलाने … Read more
- 557वें प्रकाश उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, सिख समुदाय के युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतबराहुल कुमार/ किशनगंज गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर सिख समुदाय द्वारा शहर में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि किशनगंज के तत्वावधान में यह शोभायात्रा … Read more
- सीमावर्ती 29 गांवों का होगा समग्र विकास, युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षणडीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार ने की सीमावर्ती गांवों में विकास योजनाओं की समीक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश संवाददाता/किशनगंज भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों … Read more
- अररिया:प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाएं किसान, पशुपालन और मत्स्य पालन से भी बढ़ाएं आमदनी : डीएमअररिया में दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ, उन्नत कृषि तकनीकों और आधुनिक खेती के तरीकों की दी गई जानकारी अररिया/अरुण कुमार किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को अधिक … Read more
- मोटरसाइकिल की आमने -सामने टक्कर में दो युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराममनसाही/कटिहार – मनसाही हाट – दिलारपुर मुख्य मार्ग के मोहनपुर महंत स्थान के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने में हुई जोरदार टक्कर में दो युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार सिंटू कुमार मंडल … Read more
- अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार गंभीर,हाथ-पैर फ्रैक्चरकुरसेला /कटिहार – एनएच-31 पर कटिहार -भागलपुर सीमा के समीप रविवार की रात करीब अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान खेरिया कुरसेला निवासी … Read more
- मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय एकता पर शायरों की सजी महफिल ह्युमन डवलपमेंट आर्गेनाइजेशन की ओर से एक शाम राष्ट्रीय एकता के नाम पर मुशायरा कवि सम्मेलन का आयोजन सालमारी /कटिहार – … Read more
- प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजितसम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय होंगे मुख्य अतिथि कटिहार – भाजपा की ओर से आगामी प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को भव्य, व्यवस्थित … Read more
- गोरखनाथ धाम में मंगलवार को मनाई जाएगी देव दीपावलीसालमारी /कटिहार – मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध गोरखनाथ धाम में आज मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव … Read more
- फलका में 5.33 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तारमुख्य सप्लायर की तलाश तेज फलका/कटिहार – फलका पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.33 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई रविवार रात सूचना के … Read more
- कायाकल्प योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजितपंचायतवार योजनाओं की स्थिति, कार्यों की पूर्णता और क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर हुई चर्चा मनिहारी/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में कायाकल्प योजना के तहत संचालित विकास कार्यों की प्रगति, योजनाओं की पूर्णता तथा शेष … Read more
- ऑटो और बाइक से शराब तस्करी करते तीन गिरफ्तार,83.64 लीटर शराब जब्तविदेशी शराब के साथ एक, देसी शराब के साथ दो आरोपी पकड़े गए सालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया … Read more
- जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के निधन पर जदयू कार्यालय में शोक सभा का आयोजनमनसाही/कटिहार – जदयू कार्यालय मनसाही में जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार मंडल(64) के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार ने … Read more
- सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी पूरी,कार्यकर्ताओं में उत्साहआजमनगर /कटिहार – शहर के टाउन हॉल में 24 नवंबर को होने वाले सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए आजमनगर प्रखंड सभागार में जदयू नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक … Read more
- किशनगंज की DPO रूबी कुमारी हुई निलंबित, आय से 80% अधिक संपत्ति का आरोप, EOU छापेमारी के आधार पर हुई कार्रवाईभ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षा विभाग ने किशनगंज में बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) शिक्षा रूबी कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया … Read more
- विज्ञान के प्रयोगों से विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी रचनात्मक क्षमतागुरुबाजार में लगी विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर सजे मॉडल, सात विद्यालयों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन बरारी /कटिहार – बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और नवाचार को प्रोत्साहित करने के … Read more
- ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत कटिहार रेलवे स्टेशन पर पांच नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू,आरपीएफ ने दिखाई तत्परताकटिहार – कटिहार रेलमंडल में आरपीएफ की ओर से बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत कटिहार रेलवे स्टेशन पर … Read more