पटना /संवादाता
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना की आर०टी०पी०सी०आर० जॉच हेतु चलंत टेस्टिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज पटना एवं निकटवर्ती जिलों के लिये इस चलंत टेस्टिंग वैन को रवाना किया गया है। बाद में और वैन की उपलब्धता हो जाने पर अन्य जिलों में भी इसे शुरू किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिये टेस्टिंग वैन की शुरूआत आर०टी०पी०सी०आर० जॉच की संख्या और बढ़ेगी।

सीएम ने कहा प्रतिदिन एक चलंत टेस्टिंग वैन से एक हजार जॉच होगी और 24 घंटे में इसकी रिपोर्ट भी लोगों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में टेस्टिंग की संख्या और बढ़ायी जा रही है। अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराने को लेकर भी सभी स्तर पर काम किये जा रहे हैं। सभी लोग पूरी एकजुटता के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये हर जरूरी कदम उठा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के खिलाफ लोगों की मदद के लिये चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों एवं अन्य सभी लोगों को इसके लिये मुख्यमंत्री ने हृदय से धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री ने कोरोना वार रूम का वर्चुअल जायजा लिया।इस मौके पर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री प्रत्यय अमृत ने वार रूम की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा कि बताया गया है कि यहाँ एक-एक चीज की जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है। सभी चीजों की सूचना समेकित रूप से यहाँ उपलब्ध है, जिसके आधार पर किन जगहों पर किन चीजों की जरूरत है, उसकी उपलब्धता एवं समाधान को लेकर सभी जरूरी कदम यहाँ से उठाये जा रहे हैं। यह अच्छी बात है। सभी लोगों को कोरोना के प्रति सचेत और सजग रहना है मुझे पूरा विश्वास है कि एकजुट प्रयास से इस बीमारी पर विजय प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरीय अधिकारी जुड़े हुये थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- विधि विधान के साथ होलिका दहन सम्पन्नन,सुख समृद्धि की कामनाकटिहार – बड़ा बाजार हाट होलिका दहन समिति की ओर से सोमवार के मध्य रात्रि 12.35 बजे बहुत ही धूमधाम से पूरी विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में विद्वान पंडित … Read more
- हर्षोल्लास व परम्परागत तरीके से मनाया गया होली,जगह जगह होली मिलन समारोह का आयोजनकटिहार ग्रामीण – असत्य पर सत्य व बुराई पर अच्छाई की विजयी का प्रतीक पर्व होली जिले भर मे परम्परागत हर्ष व उल्लास के साथ मनायी गयी। समाज के हर वर्ग … Read more
- धारदार हथियार से सोये अवस्था में वृद्ध की हत्या,जांच में जुटी पुलिसमनिहारी /कटिहार – होली पर्व के दिन मनिहारी थाना क्षेत्र के महिषाडीह वार्ड 9 में एक वृद्ध महेश प्रसाद सिंह की धारदार हथियार से सर में मारकर निर्मम हत्या कर दिया। … Read more
- बिहार की राजनीति में हलचल: सीएम नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं तेजपटना : सीएम नीतीश कुमार कल सुबह 11.30 बजे राज्य सभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र करेंगे दाखिल, सीएम की रेस में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। बिहार की राजनीति में … Read more
- टेढ़ागाछ में हर्षोल्लास व शांति के साथ मनाई जा रही होली, 22 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनातकिशनगंज/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास, उत्साह और आपसी सौहार्द के वातावरण में बड़े ही धूमधाम तथा शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। सुबह … Read more
- होली के मौके कर पंचायत में चलाया गया विशेष सफाई अभियानकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज प्रखंड अंतर्गत टेउसा पंचायत में आज होली के शुभ अवसर पर वार्ड नंबर 15 में स्वच्छता चलाया गया। स्थानीय मुखिया साजिदा खातून के नेतृत्व में कैलाश चौक और आस-पास … Read more
- अररिया : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच विदेशों में फंसे 500 से अधिक बिहारी युवक, परिजनों की बढ़ी चिंताअररिया/अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी (अररिया) के करीब पांच सौ से अधिक युवक दुबई, रियाद, इजराइल, बहरीन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन समेत पश्चिम एशिया के कई देशों में जारी … Read more
- नेपाल में 5 मार्च को प्रतिनिधि सभा का चुनाव,भारत नेपाल सीमा 72 घंटों के लिए सीलअररिया /अरुण कुमार नेपाल में प्रतिनिधि सभा के चुनाव को लेकर भारत नेपाल सीमा को सोमवार मध्य रात्रि से ही सील कर दिया गया है।गौरतलब हो कि भारत नेपाल उच्चाधिकारियों के … Read more
- दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौत जबकि पिता घायलकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के लहरा चौक के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो … Read more
- शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार,भेजा गया जेलरणविजय/पौआखाली: भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सुखानी थाना पुलिस को एक बार फिर सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर … Read more
- तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, चार गंभीरपोठिया/राज कुमार किशनगंज के पोठिया इस्लामपुर मुख्य सड़क पर फटीपोखर तालाब के पास सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में … Read more
- सीमावर्ती कादोगांव बाजार में पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया होलिका दहन का पर्वरणविजय/किशनगंज किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र कादोगांव बाजार में होलिका दहन का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों … Read more
- इफ्तार बनाते समय लगी आग 12 घर जलकर राख,लाखो का नुकसानदो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, लाखों की संपत्ति नष्ट अमदाबाद /कटिहार – नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 में सोमवार की शाम इफ्तार की तैयारी के दौरान … Read more
- बिजली का करंट लगने से बालक की मौत, परिजनों में पसरा मातमप्राणपुर /कटिहार – प्राणपुर थाना क्षेत्र के धरहन पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के चंचल शर्मा के दस वर्षीय पुत्र मनीष कुमार की बिजली की करंट लगने से उसकी मौत हो गयी … Read more
- होली को लेकर डंडखोरा पुलिस ने निकाला गया फ्लैग मार्चडंडखोरा/कटिहार–होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर डंडखोरा पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस थाना … Read more
- अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,सड़क को करवाया गया अतिक्रमणमुक्तअवैध रुप से बने दुकानों को हटाकर सड़क को कराया गया अतिक्रमणमुक्त प्राणपुर/कटिहार – प्रखंड क्षेय्र अन्तर्गत एनएच 31 सड़क बुद्धनगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अवैध रूप से अवस्थित … Read more




























