न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा एवं राहत राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता–प्रभारी मंत्री

प्रभारी मंत्री ने की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के राहत कार्यों की समीक्षा अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने का दिया निर्देश कटिहार–जिले के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के भूतत्व एवं खान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने बाढ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा … Read more

सांसद डॉ जावेद आजाद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित,दिए जरूरी निर्देश

बिजली, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, नदी कटाव समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं की हुई समीक्षा मुरलीधर झा/दिघलबैंक प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों ने … Read more

कोचाधामन में अलग अलग सड़क हादसे में तीन की मौत जबकि तीन घायल

कोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम अररिया – सिलीगुड़ी नेशनल हाईवे 327 ई पर तीन अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क दुघर्टना में तीन की मौत और तीन लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला शामिल है। टिटिहा में ट्रक से एक कार पीछे से जा टकराया।घटना में कार सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई … Read more

किशनगंज ‘कमाती में एसएसबी के राहत एवं बचाव दल ने छात्रों व अभिभावकों को किया जागरूक

विजय कुमार साह /टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धवेली पंचायत के कमाती स्थित बेसिक एजुकेशन पब्लिक स्कूल में शनिवार को 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, किशनगंज की सीमा चौकी पैकटोला के राहत एवं बचाव दल ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान छात्रों की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन तथा आपात स्थिति में … Read more

छठे दिन भी गरजा नगर परिषद का बुलडोजर: डे-मार्केट से भगत टोली तक हटे पक्के अतिक्रमण, वसूला गया जुर्माना

संवाददाता/किशनगंज शहर को भीषण जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी नवीन कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर नगर प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। शनिवार को अभियान के लगातार छठे दिन शहर के विभिन्न व्यस्त व्यापारिक इलाकों में नाला और सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। … Read more

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पहुंचे मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर किये पूजा-अर्चना,सुख शांति की कामना

नानु बाबा ने प्रदेश अध्यक्ष व सांसद को माला व चुनरी देकर दिये आशीर्वाद मां खड्गेश्वरी महाकाली व बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव का लगाया जयकारा अररिया/अरुण कुमार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरवानी शनिवार को विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचे। जहां प्रदेश अध्यक्ष, सांसद समेत भाजपा के अन्य कार्यकर्ता सामूहिक तौर पर मां खड्गेश्वरी … Read more

बिहार में जमाबंदी शुद्धीकरण को लेकर 45 दिनों का विशेष अभियान: डॉ जायसवाल

खाता, खेसरा, प्लॉट और रैयत के नाम की त्रुटियां होंगी दूर, जरूरत पड़ने पर मुफ्त जमीन मापी की भी सुविधा पटना:बिहार में जमीन के रिकॉर्ड को दुरुस्त करने और जमाबंदी से जुड़ी त्रुटियों को दूर करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से 45 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के … Read more

बिहार के सरकारी अस्पतालों को मिले 783 नए तकनीकी कर्मी, 683 ओटी असिस्टेंट और 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापना

पटना:बिहार के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने 783 तकनीकी कर्मियों की पदस्थापना की है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की अनुशंसा के आधार पर 683 ओटी असिस्टेंट और 100 ईसीजी टेक्निशियन को विभिन्न सरकारी अस्पतालों में नियुक्ति दी गई है। पदस्थापित 683 ओटी असिस्टेंट में … Read more

बहादुरगंज रजिस्ट्री ऑफिस में चोरी,जांच में जुटी पुलिस

बहादुरगंज/निसार अहमद बहादुरगंज स्थित अवर निबंधन कार्यालय में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त करने के साथ-साथ बाथरूम में लगे नल सहित अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया और तार व नल की चोरी कर … Read more

कैंसर पीड़ित अधेड़ फंदे से लटक कर दी जान,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

मनसाही /कटिहार -मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा गांव में कैंसर पीड़ित एक अधेड़ ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान (52)श्याम यादव के रूप में हुई है जो कुरेठा गांव के ही रहने वाले हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि श्याम यादव सुबह अपने घर से … Read more