मनसाही /कटिहार -मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा गांव में कैंसर पीड़ित एक अधेड़ ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान (52)श्याम यादव के रूप में हुई है जो कुरेठा गांव के ही रहने वाले हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि श्याम यादव सुबह अपने घर से निकला और घर से 600 मीटर की दूरी पर स्थित आम के बगीचे में आम के पेड़ से अपने गम से गले में फंदा डालकर लटक गया परिजनों को घटना की सूचना गुरुवार के दोपहर चली, इसके बाद घटना की जानकारी जंगल में आग की तरफ फैल गई।
घटना की खबर मिलते ही पंचायत के मुखिया एवं मनसाही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की और पीड़ित के कष्ट को देखते हुए परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम करने से इनकार किये जाने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक अपने पीछे एक पुत्र एवं एक पुत्री सहित पत्नी को छोड़ गए।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में कैंसर पीड़ित एक व्यक्ति के मौत होने की खबर प्राप्त हुई थी घटना की जांच के बाद परिजन द्वारा शव का पोस्टमार्टम करने से इनकार किया गया।