कोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम
अररिया – सिलीगुड़ी नेशनल हाईवे 327 ई पर तीन अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क दुघर्टना में तीन की मौत और तीन लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला शामिल है।
टिटिहा में ट्रक से एक कार पीछे से जा टकराया।घटना में कार सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति घायल हो गए। थाना अध्यक्ष कोचाधामन इजहार आलम ने बताया कि मृतक की पहचान मु हारिस व बेलाल अहमद तथा घायलों की पहचान मु सोहेल और सोहेल अहमद सभी यूपी के मेरठ निवासी के रुप में हुई है।

दूसरी घटना महादेव दिघी चौक पर ओवरब्रिज पर घटित हुई। यहां एक ई रिक्शा पलटने से एक महिला की मौत हो गई।
महिला गैस सिलेंडर लेने के लिए महादेव दिघी स्थित गैस गोदाम जा रही थी। तीसरा घटना कोल्हा के पास घटित हुई।ई रिक्शा और बाइक की टक्कर में बाइक चालक गंभीर घायल हो गए।