न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

छठे दिन भी गरजा नगर परिषद का बुलडोजर: डे-मार्केट से भगत टोली तक हटे पक्के अतिक्रमण, वसूला गया जुर्माना

संवाददाता/किशनगंज

शहर को भीषण जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी नवीन कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर नगर प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। शनिवार को अभियान के लगातार छठे दिन शहर के विभिन्न व्यस्त व्यापारिक इलाकों में नाला और सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।


स्वच्छता पदाधिकारी सह प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी स्वरूपम राज के नेतृत्व में यह अभियान डे-मार्केट से शुरू होकर गांधी चौक, नेमचंद रोड और भगत टोली रोड तक चलाया गया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी की मदद से नाले और सड़क पर बनाए गए पक्के निर्माण, सीढ़ियों व चबूतरों को जमींदोज कर समतल कर दिया गया।

प्रशासन की लगातार कारवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प देखा जा रहा है।वही प्रशासनिक टीम ने कई स्थानों पर दुकानदारों और मकान मालिकों से जुर्माना वसूलने के साथ ही दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी।

मौके पर विधि प्रशाखा प्रभारी कमलेश कुमार, राकेश रामदास, राजेश साह, राजेश कुमार, अविनाश कुमार, धीरज कुमार, अमरजीत पासवान, अजय भगत, कमल सिंह सहित नगर परिषद के सभी राजस्व कर्मी और वार्ड जमादार मुस्तैद रहे।

Share this news

Leave a Comment