न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बहादुरगंज रजिस्ट्री ऑफिस में चोरी,जांच में जुटी पुलिस

बहादुरगंज/निसार अहमद

बहादुरगंज स्थित अवर निबंधन कार्यालय में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त करने के साथ-साथ बाथरूम में लगे नल सहित अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया और तार व नल की चोरी कर ली है।


जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने कार्यालय परिसर में प्रवेश कर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद बाथरूम में लगे नल को तोड़कर निकाल लिया तथा कार्यालय में लगे तार आदि को भी काटकर चोरी कर लिया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद अवर निबंधन पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन देकर पुलिस से घटना की जांच कर अज्ञात चोरों की पहचान करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। निबंधन पदाधिकारी ने कार्यालय के आसपास पुलिस गश्ती बढ़ाने की भी मांग की है।

Share this news

Leave a Comment