बिजली, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, नदी कटाव समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं की हुई समीक्षा
मुरलीधर झा/दिघलबैंक
प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान सांसद ने बारी-बारी से विभिन्न विभागों के कार्यों एवं क्षेत्र की समस्याओं की समीक्षा की। इसमें बिजली, कृषि, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, नदी कटाव, आईसीडीएस, पैक्स, आवास योजना सहित अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी ली गई।
सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग और जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
बैठक में क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सांसद ने विकास कार्यों की नियमित निगरानी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
बैठक में बीडीओ बप्पी ऋषि, सीओ सदानंद कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवम राज, मुखिया जैद अजीज, पूनम देवी, एहतशाम आलम, कृष्ण प्रसाद सिंह, अखलेसुर रहमान, श्यामल कुमार दास, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि रुकैया खातून, पंचायत समिति सदस्य अजमत आलम, शिव नारायण यादव, कमरुज्जमा, अरुण एवं संतोष कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।