न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नेपाल सड़क हादसे में सिंघीमारी के युवक की मौत,परिवार में मचा कोहराम

दिघलबैंक/मुरलीधर झा सिंघीमारी निवासी एक युवक की नेपाल में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन कुमार, पिता धनुन यादव, ग्राम सिंघीमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, रविन कुमार किसी जरूरी कार्य से मोटरसाइकिल से नेपाल जा रहे थे। इसी दौरान नेपाल के कुम्हार टोली क्षेत्र में … Read more

वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत संवाद कार्यक्रम आयोजित,ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए अधिकारी

कंचनबाड़ी में नोडल पदाधिकारी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया भरोसावाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से लिया गया फीडबैक। टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-II के अंतर्गत शनिवार को प्रखंड टेढ़ागाछ के राजस्व ग्राम कंचनबाड़ी में ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी … Read more

किशनगंज:वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत एसएसबी द्वारा विद्यालय में खेल सामग्री का किया गया वितरण

खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में युवाओं और विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने तथा उनके शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को 12वीं … Read more

फारबिसगंज में मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत,सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों को विस्तार देने पर हुई चर्चा

फारबिसगंज/बिपुल विश्वास अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन के फारबिसगंज प्रथम आगमन पर मारवाड़ी युवा मंच फारबिसगंज शाखा एवं संस्कृति शाखा की ओर से भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ बिहार प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी खटोर, राष्ट्रीय संयोजक निशांत गोयल, प्रांतीय महामंत्री निखिल चिरानिया और प्रांतीय कोषाध्यक्ष रेशु चौधरी सहित कई … Read more

मासखमण तपोभिनंदन,तपस्या से हमारी आंतरिक शक्ति बढ़ती है- मुनि प्रशांत

कटिहार – मुनिश्री प्रशांत कुमार जी मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में विकास भंसाली के मासखमण तपोभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मुनिश्री प्रशांत कुमार जी ने कहा कि विकास भंसाली ने अरिहंत परमात्मा की शक्ति को अनुभव किया।मासखमण जैसा तप आसानी से कर लिया।गहरी श्रद्धा से असंभव कार्य भी संभव होते है।अच्छी तरह … Read more

बाढ़ पीड़ितो से मिलकर विधायक सुन रहे समस्या,ऑन द सपोर्ट अधिकारियो से कर रहे बात

मनिहारी /कटिहार – गंगा नदी के जलस्तर मे लगातार कमी आने के बावजूद मनिहारी अंचल के निचले क्षेत्र के हालात जस की तस बनी हुई है । मनिहारी अमदाबाद मुख्य सड़क सहित कई महत्वपूर्ण सड़को पर अब भी पानी का बहाव हो रहा है । जलस्तर के लगातार कमी को देखते हुए कई स्थलो पर … Read more

श्रमदान कर लेखा विभाग के कर्मियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

कटिहार -भारतीय रेल अंतर्गत अपने 45 दिवसीय राष्ट्रव्यापी महा-सफाई अभियान के तहत कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में रेलवे के लेखा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान कर्मियों ने कार्यालय परिसर के साथ-साथ टेबल, कंप्यूटर सिस्टम, फाइलों एवं अन्य उपकरणों … Read more

पूर्व मंत्री के भाई के निधन पर सांसद व प्रतिनिधि ने जताया शोक

कटिहार -पूर्व मंत्री स्वर्गीय महेंद्र नारायण यादव के छोटे भाई सिकंदर यादव के निधन पर सांसद तारिक अनवर एवं उनके सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सिकंदर यादव के निधन की खबर से उनके परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है। सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार … Read more

त्यौहारी सीजन में कटिहार रेल मंडल का बड़ा तोहफा,कई पूजा स्पेशल ट्रेनें होंगी शुरू

यशवंतपुर–कटिहार स्पेशल के भी बढ़े फेरे, यात्रियों को मिली राहत, हर्ष व्याप्त कटिहार -आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए एनएफरेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कटिहार रेल मंडल से गुजरने और शुरू होने वाली कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इसके साथ … Read more

आग से पीड़ित पांच परिवारों को 24 घंटे के अंदर मिली आपदा राहत

मनिहारी /कटिहार प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी कटकोश पंचायत के पुल के समीप नया टोला गांव में दोपहर आग लगने से पांच परिवारों के घर जलकर राख हो गए। अगलगी की घटना में नसीमा खातून, समशेदा खातून, खेरुण निशा, जाहिरा खातून और मस्तरा खातून के परिवार प्रभावित हुए। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने … Read more