न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

त्यौहारी सीजन में कटिहार रेल मंडल का बड़ा तोहफा,कई पूजा स्पेशल ट्रेनें होंगी शुरू

यशवंतपुर–कटिहार स्पेशल के भी बढ़े फेरे, यात्रियों को मिली राहत, हर्ष व्याप्त

कटिहार -आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए एनएफरेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कटिहार रेल मंडल से गुजरने और शुरू होने वाली कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इसके साथ ही दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यशवंतपुर– कटिहार स्पेशल के फेरों में भी विस्तार किया गया है।

इस संबंध में कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सह पीआरओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराने तथा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं।जिस दौरान कटिहार–पूर्णिया फेस्टिवल स्पेशल 07555/ 07554 एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। वहीं कटिहार – मनिहारी स्पेशल 07540/07539 का परिचालन दो अक्टूबर से 30 नवंबर तक सप्ताह में चार दिन किया जाएगा।

इसके अलावा न्यू जलपाईगुड़ी– गोमती नगर स्पेशल 05742 /05741चार अक्टूबर से 30 नवंबर तक रविवार और सोमवार को चलेगी।वही दक्षिण भारत में रहने वाले प्रवासियों के लिए रेलवे ने 06571/06572 यशवंतपुर – कटिहार – यशवंतपुर स्पेशल के फेरों में भी विस्तार किया है। 22 सितंबर से 27 नवंबर 2026 के बीच अतिरिक्त फेरों का परिचालन किया जाएगा।

इसके अलावा दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण टाटानगर–कटिहार एक्सप्रेस 30 सितंबर, 2 एवं 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी। वहीं पटना–कटिहार एक्सप्रेस बरौनी तक ही चलेगी, जबकि कुछ अन्य ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। सीनियर डीसीएम श्री सिंह ने आम यात्रियों से अपील की कि यात्रा से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा आधिकारिक रेलवे पोर्टल पर ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें और उसके बाद ही अपनी सुखद यात्रा को सुनिश्चित करें।

Share this news

Leave a Comment