फारबिसगंज/बिपुल विश्वास
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन के फारबिसगंज प्रथम आगमन पर मारवाड़ी युवा मंच फारबिसगंज शाखा एवं संस्कृति शाखा की ओर से भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ बिहार प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी खटोर, राष्ट्रीय संयोजक निशांत गोयल, प्रांतीय महामंत्री निखिल चिरानिया और प्रांतीय कोषाध्यक्ष रेशु चौधरी सहित कई प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

स्वागत के बाद सीए निशांत गोयल के आवास पर विशेष बैठक आयोजित की गई। युवा आदर्श गोयल के संचालन में हुई बैठक में दोनों शाखाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र में संचालित सामाजिक और सेवा कार्यों को और प्रभावी एवं व्यापक बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी खटोर ने बिहार प्रांतीय कार्यकारिणी में शामिल किए गए प्रमोद केडिया और जयंत पांड्या को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन ने मंच की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है। इसके लिए सभी शाखाओं के सहयोग से सेवा गतिविधियों को और मजबूत किया जाएगा।
फारबिसगंज शाखा अध्यक्ष दिलीप गौतम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देगा। संस्कृति शाखा अध्यक्ष मनीषा माहेश्वरी ने राष्ट्रीय एवं प्रांतीय टीम के प्रति आभार जताया।
मौके पर घनश्याम अग्रवाल, मोती लाल शर्मा, महिंद्रा बैद, पिंटू गोयल, संगीता गोयल, शाखा सचिव सौरव अग्रवाल, संस्कृति शाखा सचिव मुस्कान गौतम, नितेश अग्रवाल, हर्ष बैद, रोशन सेठिया, अमन बैद, कोमल अग्रवाल, अंकिता गोयल, मोनिका बैद और प्रीति अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में युवा सदस्य मौजूद रहे।