मनिहारी /कटिहार – गंगा नदी के जलस्तर मे लगातार कमी आने के बावजूद मनिहारी अंचल के निचले क्षेत्र के हालात जस की तस बनी हुई है । मनिहारी अमदाबाद मुख्य सड़क सहित कई महत्वपूर्ण सड़को पर अब भी पानी का बहाव हो रहा है । जलस्तर के लगातार कमी को देखते हुए कई स्थलो पर कम्यूनिटी किचेन तथा कुछ नावो का परिचालन बंद कर दिया गया है ।
बाढ़ की गंभीर समस्या को लेकर विधायक मनोहर प्रसाद सिंह मनिहारी ,अमदाबाद तथा मनसाही के बाढ़ पीड़ितो से मिलकर उनकी समस्याओ को सुनक ऑन द सपोर्ट संबंधित अधिकारियो से बात कर समस्या का निदान करा रहें हैं।
विधायक ने मनिहारी अंचल के दिलारपुर पंचायत के कारीकोसी बांध पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितो से मिलकर उनके दुख दर्द को सुन कर सीओ को पत्र लिखकर समस्या का निदान करने का निर्देश दिए हैं । सीओ चंदन कुमार ने बताया कि मनिहारी क्षेत्र मे 47 किचेन तथा 26 नाव का परिचालन किया जा रहा है । जलस्तर मे लगातार कमी आ रही है । आगे और भी किचेन तथा नाव का परिचालन बंद किया जाएगा ।