न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

श्रमदान कर लेखा विभाग के कर्मियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

कटिहार -भारतीय रेल अंतर्गत अपने 45 दिवसीय राष्ट्रव्यापी महा-सफाई अभियान के तहत कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में रेलवे के लेखा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।


अभियान के दौरान कर्मियों ने कार्यालय परिसर के साथ-साथ टेबल, कंप्यूटर सिस्टम, फाइलों एवं अन्य उपकरणों की गहन सफाई की। ई-कचरे और अनावश्यक सामग्रियों को व्यवस्थित कर कार्यस्थल को स्वच्छ एवं बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान में सुमित्र सौरभ, सीनियर एस ओ, पंकज कुमार किशोर, अमित कुमार तिवारी, दीनबंधु यादव, अभय कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा वरिष्ठ सेक्शन ऑफिसर, बोधु उरांव एवं मनोज कुमार सहित अन्य कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

मौके पर रेल कर्मियों ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन की आदत होनी चाहिए। वही स्वच्छ कार्यस्थल से सकारात्मक वातावरण के साथ कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है।

Share this news

Leave a Comment