न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत संवाद कार्यक्रम आयोजित,ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए अधिकारी

कंचनबाड़ी में नोडल पदाधिकारी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया भरोसा
वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से लिया गया फीडबैक।

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-II के अंतर्गत शनिवार को प्रखंड टेढ़ागाछ के राजस्व ग्राम कंचनबाड़ी में ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी मो. जफर आलम ने भाग लिया।

उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं, विकास कार्यों तथा स्थानीय स्तर पर उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली।इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, आवागमन, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत आवश्यकताओं और समस्याओं से नोडल पदाधिकारी को अवगत कराया।

पदाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विषयों के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और वहां के लोगों की आवश्यकताओं को समझने के लिए स्थानीय स्तर पर फीडबैक लेना महत्वपूर्ण है।


नोडल पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न समस्याओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी ओर से उठाए गए मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष रखा जाएगा तथा नियमानुसार समाधान की दिशा में पहल की जाएगी।


कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना, ग्रामीणों की मूलभूत जरूरतों की जानकारी प्राप्त करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।


मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विवेक भारती एवं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार दास सहित दर्जनों ग्रामीण एवं बुद्धिजीवी मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment