दिघलबैंक/मुरलीधर झा
सिंघीमारी निवासी एक युवक की नेपाल में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन कुमार, पिता धनुन यादव, ग्राम सिंघीमारी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, रविन कुमार किसी जरूरी कार्य से मोटरसाइकिल से नेपाल जा रहे थे। इसी दौरान नेपाल के कुम्हार टोली क्षेत्र में उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में रविन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नेपाली पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायल रविन कुमार को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की खबर सिंघीमारी पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद नेपाल में स्थानीय प्रशासन की ओर से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
इसके बाद मृतक रविन कुमार का शव रविवार को उनके पैतृक गांव सिंघीमारी लाया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में मातम पसर गया।