न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सर्राफा दुकान चोरी कांड का उद्भेदन,पांच आरोपी गिरफ्तार

मनिहारी/कटिहार -मनिहारी थाना क्षेत्र में सर्राफा दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के चांदी के सामान सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशिफ आलम … Read more

बाढ़ राहत में कोताही बर्दाश्त नहीं, जरूरतमंदों तक हर हाल में पहुंचे मदद -डीएम

कुरसेला/कटिहार – गंगा कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रखंड क्षेत्र में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रखंड के प्रशाल भवन में बरारी विधायक विजय सिंह की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई। जिसमें डीएम आशुतोष द्विवेदी, अपर समाहर्ता आपदा फिरोज अख्तर, डीआरडीए निदेशक सुदामा प्रसाद सिंह,बीडीओ कुमारी प्रियंवदा, सीओ अनुपम कुमारी, मुखिया, जिला पार्षद … Read more

त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को राहत,कटिहार-पटना इंटरसिटी में 30 नवंबर तक अतिरिक्त एसी-3 कोच

कटिहार- दुर्गापूजा दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कटिहार–पटना–कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। ट्रेन संख्या 15713/15714 में लगाया गया अतिरिक्त एलएचबी एसी -3 कोच अब 30 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा। सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह के अनुसार … Read more

रेलवे स्टेशन पर 58.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद,एक गिरफ्तार

इश्तेहार का तामिला करते हुए वारंटी को किया गया गिरफ्तार कटिहार -रेल थाना कटिहार पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। एएलटीएफ-01 रेल अंचल कटिहार की टीम ने कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-4 पर खड़ी मालदा पैसेंजर ट्रेन संख्या 55703 से लावारिस हालत में कुल 58.500 … Read more

कटिहार:मरंगी पंचायत के कार्यपालक सहायक का हुआ स्थानांतरण, विदाई समारोह का हुआ आयोजन

मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के कार्यपालक सहायक का स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव ने किया। इस मौके पर मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव ने कहा कि कार्यपालक सहायक सपना कुमारी का स्थानांतरण आजमनगर प्रखंड … Read more

BiharFlood: कटिहार के बाढ़ राहत शिविर का आपदा मंत्री ने लिया जायजा,भोजन की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

मनिहारी/कटिहार -गंगा नदी के रौद्र रूप से मनिहारी नगर तथा प्रखंड के पंचायतो की स्थिति भयावह होते जा रहा है। बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए बुधवार को आपदा मंत्री रतनेश सदा मनिहारी नगर के समदा काली स्थान,आजमपुरगोला ,सिग्नल टोला आदि पर चल रहे भोजन शिविर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री … Read more

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने यूसीसी को बताया ‘काला कानून’,योगी सरकार पर भी बरसे

एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष बोले—मुसलमानों की आजादी छीनी जा रही, सहारनपुर में मस्जिद गिराना ‘सरकार का नंगा नाच’ उत्तर प्रदेश में मुस्लिम बच्चों से लगवाया जा रहा है जय श्री राम का नारा राजेश दुबे/किशनगंज एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने मध्य प्रदेश में लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी), उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में … Read more

अररिया:घरों के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार,हादसे को दे रहा दावत

संवाददाता :अरुण कुमार फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के पिपरा पंचायत के वार्ड संख्या-04 में घरों के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन विद्युत तार अब ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। आधा दर्जन से अधिक घरों के ठीक ऊपर से गुजर रहे इस तार को लेकर ग्रामीणों में लगातार दुर्घटना की … Read more

किशनगंज:मूसलाधार बारिश भी नहीं रोक सकी अकीदतमंदों का जज्बा, देर रात तक गूंजती रही नात-ओ-तकरीर

संवाददाता: अब्दुल जब्बार ठाकुरगंज के दल्लेगांव पंचायत के अंडाबाड़ी गांव में मंगलवार की शाम एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष गुलाम हसनैन के निजी आवास पर एक दिवसीय अजीमुश्शान रहमतुल्लिल आलमीन व इसाले सवाब कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। किछौछा से पहुंचे खुसूसी मुकरीर मौलाना सैयद जामी अशरफ अशरफी समेत उलमा-ए-कराम ने ईमान, नमाज, जकात, मां-बाप की खिदमत … Read more

किशनगंज:विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन, शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर

संवाददाता:सरफराज आलम कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत हिम्मत नगर पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय बाला नगर में विधायक सरवर आलम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें शाॅल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अतिथियों के सम्मान … Read more