संवाददाता:सरफराज आलम
कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत हिम्मत नगर पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय बाला नगर में विधायक सरवर आलम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें शाॅल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अतिथियों के सम्मान में छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।इस विधायक सरवर आलम ने कहा कि शिक्षा हम सभी का मौलिक अधिकार है। इससे तरक्की का रास्ता खुलता है।हर दिन विद्यालय आएं।
उन्होंने अभिभावकों से भी आह्वान किया कि अपने बच्चों पर नजर रखे उनके पढ़ाई का मूल्यांकन करें। समाज सुधार को लेकर भी विधायक ने अपना मंतव्य दिया।वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के बाद विधायक ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा का बेहतर माहौल हो विद्यालय के विकास पर ध्यान देना रखना है।
इस अवसर पर बच्चों ने शुद्ध पेयजल,चार दीवारी निर्माण कराने एवं विषय वार शिक्षकों की मांग विधायक से किया। समारोह में मंच का संचालन शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष जहांगीर आलम ने किया।
इस मौके पर हिम्मत नगर पंचायत के पूर्व मुखिया
मशकूर आलम,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सज्जाद आलम, वार्ड सदस्य अबू तालीब ,जहांगीर आलम,मतलूब आलम,मु अकरम, संकुल समन्वयक सईद अख्तर प्रभारी प्रधानाध्यापक नसीरुद्दीन,सहायक शिक्षक ज्योति कुमारी, दिव्यांशु कुमार,नसीम अख्तर,शिशीर पाल तकी अनवर,प्रवेज आलम,सूर्य किस्कू, सुनीता कुमारी,चंद मोहम्मद आंगनबाड़ी सेविका प्रतिमा कुमारी, विनिता कुमारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।