न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बहादुरगंज में सोयाबीन तेल लदा ट्रक लूटा, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

लूटकांड के उद्भेदन के लिए विशेष जांच दल गठित, ग्रामीणों से भी की पूछताछ निसार अहमद / बहादुरगंज किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नटुआपाड़ा ईंट भट्ठा के पास सोयाबीन तेल लदे ट्रक से लूट के मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने गुरुवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले के त्वरित उद्भेदन के … Read more

अतिक्रमण पर चला नगर परिषद का बुल्डोजर, कई दुकानदारों के कटे चालान

संवाददाता/किशनगंज शहर में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए नगर परिषद की ओर से गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद की टीम ने फल चौक से गुदड़ी बाजार, लोहार पट्टी होते हुए सोनार पट्टी तक अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान दुकानों, मॉल और अन्य स्थानों … Read more

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-एपीएफ की समन्वय बैठक, तस्करी रोकने पर जोर

टेढ़ागाछ / विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सीमा पार होने वाली विभिन्न गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर गुरुवार को सीमा चौकी फतेहपुर में एसएसबी एवं एपीएफ नेपाल के बीच समवाय स्तर की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किशनगंज के … Read more

कंचनबारी में 15 दिवसीय मशरूम खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 30 ग्रामीणों को मिलेगा प्रशिक्षण

दिघलबैंक/मुरलीधर झा 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, किशनगंज (बिहार) द्वारा जीवंत ग्राम कंचनबारी में ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में 15 दिवसीय मशरूम खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री पवन कुमार, कार्यवाहक कमांडेंट, 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, किशनगंज के निर्देशन में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत … Read more

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी को लेकर एसपी से मिले सांसद जावेद आजाद

कानून-व्यवस्था समेत ठगी के मामलों पर हुई चर्चा, पीड़ितों से लिखित शिकायत देने की अपील किशनगंज:किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार से मुलाकात की। इस दौरान जिले की कानून-व्यवस्था के साथ विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से हो रही ठगी और इस … Read more

एएनएम हॉस्टल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, छात्राओं के बीच हड़कंप

सागर चंद्रा/ किशनगंज सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम हॉस्टल में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना के कारण हॉस्टल में रह रही छात्राओं के बीच हड़कंप मच गया। घटना से भयभीत छात्राएं अपने अपने कमरों से बाहर निकल कर शोर मचाने लगी। छात्राओं के चीखने चिल्लाने की आवाज को सुनकर अस्पताल … Read more

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाया,केस दर्ज

सागर चंद्रा/ किशनगंज शहर की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने के बाद आरोपी के द्वारा परिजनों को दुष्कर्म करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना से भयभीत परिजन पीड़िता की सकुशल बरामदगी की मांग लेकर थाने पहुंच गए। जहां परिजन की लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस … Read more

झाड़-फूंक के चक्कर में गई मासूम बच्चे की जान,परिजनों में मचा कोहराम

सागर चंद्रा/ किशनगंज सर्पदंश पीड़ित बच्चे की इलाज के दौरान मौतझाड़-फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक सर्पदंश पीड़ित मासूम बच्चे की मौत हो गई। बंगाल के धरमपुर निवासी डेढ़ वर्षीय अमन पिता बदरूल ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड दिया। घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन शव को लेकर घर वापस … Read more

मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को तीन साल की सुनाई गई सजा,दस हजार रुपए लगाया जुर्माना

सागर चंद्रा/किशनगंज मोटरसाइकिल चोरी के एक पुराने मामले में अदालत ने मंगलवार को त्वरित सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुक्तेश मनोहर की अदालत ने आरोपी को तीन वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने उस पर दस हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना … Read more

पति ने पत्नी और बच्चों को घर में बनाया बंधक,पुलिस ने कराया मुक्त

सागर चंद्रा/ किशनगंज दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति ने पत्नी और बच्चों को घर में बंद कर दिया और दरवाजे पर ताला जड़ कर फरार हो गया। बच्चों के चीख-पुकार को सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने सभी को आजाद कराया … Read more