न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी को लेकर एसपी से मिले सांसद जावेद आजाद

कानून-व्यवस्था समेत ठगी के मामलों पर हुई चर्चा, पीड़ितों से लिखित शिकायत देने की अपील

किशनगंज:किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार से मुलाकात की। इस दौरान जिले की कानून-व्यवस्था के साथ विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से हो रही ठगी और इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

सांसद ने विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी के शिकार हुए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ठगी के कारण कई परिवार आर्थिक और मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं। ऐसे मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई जरूरी है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने सांसद को आश्वस्त किया कि विदेश से नौकरी के नाम पर ठगी से जुड़े मामलों में पीड़ित लिखित शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात भी एसपी ने कही।

सांसद डॉ. जावेद आजाद ने कहा कि आम लोगों के साथ किसी भी तरह की ठगी और अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Share this news

Leave a Comment