न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अतिक्रमण पर चला नगर परिषद का बुल्डोजर, कई दुकानदारों के कटे चालान

संवाददाता/किशनगंज

शहर में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए नगर परिषद की ओर से गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद की टीम ने फल चौक से गुदड़ी बाजार, लोहार पट्टी होते हुए सोनार पट्टी तक अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान दुकानों, मॉल और अन्य स्थानों के सामने किए गए अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाया गया।

अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण नहीं किया जाए। कई छोटे-बड़े दुकानदारों और मॉल के सामने लगाए गए अस्थायी दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 से 5 हजार रुपये तक के चालान काटे गए।

नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी स्वरूपम राज ने बताया कि शहर में अतिक्रमण के कारण लगातार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसे देखते हुए नगर परिषद की टीम लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह अभियान अगले कई दिनों तक अलग-अलग इलाकों में जारी रहेगा।

अभियान के दौरान स्वच्छता पदाधिकारी स्वरूपम राज, विधि प्रशाखा प्रभारी कमलेश कुमार सहित नगर परिषद के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment