न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

झाड़-फूंक के चक्कर में गई मासूम बच्चे की जान,परिजनों में मचा कोहराम

सागर चंद्रा/ किशनगंज

सर्पदंश पीड़ित बच्चे की इलाज के दौरान मौत
झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक सर्पदंश पीड़ित मासूम बच्चे की मौत हो गई। बंगाल के धरमपुर निवासी डेढ़ वर्षीय अमन पिता बदरूल ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड दिया। घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन शव को लेकर घर वापस लौट गए।


वहीं परिजनों ने बताया कि मासूम अमन ने मंगलवार शाम खेलने के दौरान सांप के बिल में अंगुली डाल दिया था। बिल में छिप कर बैठे जहरीले सांप ने उसे काट लिया। घटना का आभास होते ही परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए पड़ोस के गांव में रहने वाले तांत्रिक के पास ले गए।

तांत्रिक के द्वारा जहर उतारने का दावा करने के बाद परिजन आश्वस्त हो गये। जबकि तांत्रिक उजाला होने तक तरह तरह के करतब करता रहा। बीतते समय के साथ जब सांप के जहर ने असर दिखाना शुरू कर दिया तो अमन की तबीयत बिगड़ने लगी।

यह देखकर तांत्रिक ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद परिजनों ने बुधवार अल सुबह अमन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी। इलाज प्रारंभ करने के साथ ही उसकी मौत हो गई।

Share this news

Leave a Comment