न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सीमावर्ती गांवों में एसएसबी द्वारा लगाया गया सोलर स्ट्रीट लाइट,राहगीरो को होगी सहूलियत

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ भारत-नेपाल सीमा से सटे टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं वाहिनी की ओर से सीमावर्ती ग्रामीणों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित की गई। शनिवार को 12वीं वाहिनी एसएसबी किशनगंज के कमांडेंट स्वर्ण जीत शर्मा के दिशा-निर्देशन में एफ समवाय सीमा चौकी … Read more

किशनगंज :विद्यालय में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में “निपुण पथ: पढ़ना, लिखना एवं गणना” थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजन किशनगंज /प्रतिनिधि प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में शनिवार को “निपुण पथ: पढ़ना, लिखना एवं गणना” थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का सफल एवं सार्थक आयोजन किया गया। प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा ने बताया कि पीटीएम का उद्देश्य केवल … Read more

धूमधाम से हुआ गणपति महोत्सव का समापन: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई विसर्जन यात्रा, नम आंखों से बप्पा को दी गई विदाई

संवाददाता/ किशनगंज शहर के महावीर मार्ग स्थित प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित 10 दिवसीय गणपति महोत्सव का शुक्रवार को भक्तिमय माहौल में विधि-विधान के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर भगवान श्री गणेश को भावभीनी विदाई दी। ​10 दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान के … Read more

खुरखुरिया रेतुआ नदी पर आरसीसी पुल की वर्षों से मांग, नाव के सहारे जोखिम भरा आवागमन।

बरसात में बढ़ जाता है नदी का जलस्तर, छात्र-छात्राओं समेत हजारों लोगों को होती है परेशानी। टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के हवाकोल पंचायत अंतर्गत खुरखुरिया रेतुआ नदी घाट पर बरसात के दिनों में लोगों को जान जोखिम में डालकर नाव के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। नदी पर स्थायी आरसीसी पुल नहीं होने … Read more

वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत संवाद कार्यक्रम आयोजित,ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए अधिकारी

कंचनबाड़ी में नोडल पदाधिकारी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया भरोसावाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से लिया गया फीडबैक। टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-II के अंतर्गत शनिवार को प्रखंड टेढ़ागाछ के राजस्व ग्राम कंचनबाड़ी में ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी … Read more

भारत-नेपाल सीमा पर एपीएफ और एसएसबी का संयुक्त स्वच्छता अभियान, सीमा स्तंभ 134 के आसपास की गई साफ-सफाई

दिघलबैंक/मुरलीधर झा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को ‘बी’ समवाय दिघलबैंक, 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), किशनगंज द्वारा नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के साथ संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया। संयुक्त अभियान का आयोजन भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सीमा स्तंभ संख्या 134 … Read more

मत्स्य पालन महाविद्यालय, किशनगंज में जलीय कृषि क्षेत्र के लिए ‘सीड फंड और अनुदान अवसर’ पर कार्यशाला संपन्न

किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज स्थित बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के मत्स्य पालन महाविद्यालय में 15 और 16 सितंबर को जलीय कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप्स और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण दो-दिवसीय उद्यमिता अभिविन्यास कार्यक्रम “एक्वा युवा” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से मत्स्य पालन छात्रों के लिए डिज़ाइन किया गया था … Read more

मदरसा दारूल होदा में नशे के खिलाफ SSB की पहल, सहायक कमांडेंट मनोज कुमार ने युवाओं को किया जागरूक

नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी, नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक भागीदारी का किया आह्वान दिघलबैंक/मुरलीधर झा नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने और युवाओं को मादक पदार्थों से दूर रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को मदरसा दारूल होदा, बैरबन्ना में नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत महत्वपूर्ण चर्चा आयोजित की … Read more

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर दिलवाई गई शपथ

संवाददाता/ किशनगंज किशनगंज में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस दौरान लोगों को आत्महत्या की रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।जागरूकता कार्यक्रम के बाद सिविल सर्जन डॉ राजकुमार चौधरी के द्वारा कर्मियों को शपथ भी दिलवाई गई … Read more

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी किशनगंज पुलिस, वाहनों की सघन जांच

किशनगंज: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार सुबह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रातःकालीन गश्ती के दौरान पुलिस टीमों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट समेत वाहनों की वैधता की जांच की। पुलिस ने बाजार क्षेत्रों, चौक-चौराहों, … Read more