प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में “निपुण पथ: पढ़ना, लिखना एवं गणना” थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजन
किशनगंज /प्रतिनिधि
प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में शनिवार को “निपुण पथ: पढ़ना, लिखना एवं गणना” थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का सफल एवं सार्थक आयोजन किया गया।
प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा ने बताया कि पीटीएम का उद्देश्य केवल अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद स्थापित करना नहीं, बल्कि बच्चों में पढ़ने, लिखने एवं गणना की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करते हुए उनके सीखने की प्रगति में विद्यालय एवं परिवार की साझेदारी को और प्रभावी बनाना रहा।
संगोष्ठी के दौरान बच्चों की पठन क्षमता, लेखन अभ्यास एवं गणितीय दक्षताओं पर अभिभावकों के साथ सार्थक चर्चा की गई। बच्चों की नियमित उपस्थिति, सीखने की प्रगति, गृहकार्य, पठन अभ्यास एवं सीखने से जुड़ी चुनौतियों पर भी अभिभावकों के साथ संवाद किया गया।
अभिभावकों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए तथा बच्चों के बेहतर सीखने और नियमित अभ्यास के लिए विद्यालय के साथ मिलकर सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बच्चों के सीखने में निरंतर प्रयास, प्रगति एवं सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए स्टूडेंट्स आफ द मंथ तथा विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों में विशेष सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता के लिए पेरेंट्स आफ द मंथ के रूप में चयनित बच्चों एवं अभिभावक को सम्मानित किया गया।
पीटीएम के दौरान यह संदेश भी स्पष्ट हुआ कि बच्चे के सीखने की यात्रा केवल विद्यालय तक सीमित नहीं है। जब शिक्षक और अभिभावक मिलकर बच्चे को पढ़ने, लिखने और गणना का नियमित अवसर देते हैं, तो सीखना अधिक सहज, प्रभावी और आनंदपूर्ण बनता है।इस मौके पर प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा,शिक्षक नरेश कुमार सिंह, सुनिल कुमार गणेश, मारिया निजामी सहित अन्य लोग मौजूद थे