न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर दिलवाई गई शपथ

संवाददाता/ किशनगंज

किशनगंज में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस दौरान लोगों को आत्महत्या की रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।जागरूकता कार्यक्रम के बाद सिविल सर्जन डॉ राजकुमार चौधरी के द्वारा कर्मियों को शपथ भी दिलवाई गई ।

इस मौके पर डॉक्टर उर्मिला कुमारी ने कहा कि युवाओं और बच्चों में आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।उन्होंने कहा कि करुणा, समर्थन और समझ से जीवन को बचाया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शारीरिक स्वास्थ्य।

तनाव, चिंता, अवसाद या किसी परेशानी से जूझ रहे लोगों की बात सुनने और उन्हें समझने की अपील की गई।कार्यक्रम के दौरान लोगों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 की जानकारी दी गई। साथ ही संकट की स्थिति में तुरंत मदद लेने और जरूरतमंद व्यक्ति को अकेला नहीं छोड़ने का संदेश दिया गया।

Share this news

Leave a Comment