न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

धूमधाम से हुआ गणपति महोत्सव का समापन: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई विसर्जन यात्रा, नम आंखों से बप्पा को दी गई विदाई

संवाददाता/ किशनगंज

शहर के महावीर मार्ग स्थित प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित 10 दिवसीय गणपति महोत्सव का शुक्रवार को भक्तिमय माहौल में विधि-विधान के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर भगवान श्री गणेश को भावभीनी विदाई दी।

​10 दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और महाआरती का आयोजन किया गया। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराने के बाद बप्पा की भव्य विसर्जन यात्रा (शोभायात्रा) निकाली गई।

​विसर्जन यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। पूरी यात्रा के दौरान “गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते और भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे।

​सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच निर्धारित जलाशय में वैदिक रीति-रिवाज से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि इन 10 दिनों में प्रतिदिन मंदिर में महाप्रसाद का वितरण और सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें पूरे शहर के श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग मिला।

Share this news

Leave a Comment