न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मक्का लदा ट्रैक्टर लूटकांड का हुआ खुलासा,एक गिरफ्तार एवं एक विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध

कटिहार– जिले के सालमारी थाना क्षेत्र में मक्का लदे ट्रैक्टर को हथियार के बल पर रोककर चालक को बंधक बनाने और ट्रैक्टर लेकर फरार होने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है।मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कदवा थाना क्षेत्र के कचोरा गांव निवासी इमाम हुसैन (28) … Read more

जीआर राशि व आवास योजना में नाम जोड़ने की मांग पर आमरण अनशन

आंदोलन, सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार व प्रखंड जदयू अध्यक्ष मंजय साह ने जूस पिलाकर अनशन तोडवाया मनिहारी /कटिहार – जीआर राशि का भुगतान कराने और आवास योजना की सूची में वंचित पात्र लाभुकों के नाम जोड़ने की मांग को लेकर गुरुवार को बघार पंचायत के ग्रामीणों ने मनिहारी प्रखंड मुख्यालय परिसर … Read more

KatiharNews:530 ग्राम स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

रौतारा पुलिस ने टोल प्लाजा पर दबोचाबाइक समेत 530 ग्राम स्मैक जब्त कोढा/कटिहार- रौतारा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टोल प्लाजा के पास से पांच आरोपियों को 530 ग्राम स्मैक और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। रौतारा थानाध्यक्ष मन्नू ओझा को सूचना मिली थी कि कुछ … Read more

समेली- बखरी एनएच 31 सड़क हादसे में वृद्ध की मौत,अज्ञात वाहन ने कुचला

कटिहार – जिला के समेली प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बखरी हनुमान मंदिर मोड़ के समीप गुरुवार को सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध को आनन-फानन में समेली … Read more

रेल प्रशासन के खिलाफ फुटपाथ दुकानदारों का एक दिवसीय धरना आज

कटिहार – रेल प्रशासन की ओर से फुटपाथ दुकानदारों को वैकल्पिक व्यवस्था देने के आश्वासन दिया गया था कि हटा लो। एक वर्ष के अंदर वैकल्पिक व्यवस्था किया जाएगा।राजद निवर्तमान प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल के नेतृत्व में विगत जुलाई माह में डीआरएम से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया था। डीआरएम ने भरोसा दिया था … Read more

पोषण मेले में गूंजा स्वस्थ बचपन का संदेश, बच्चों का हुआ अन्नप्राशन

गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाज से हुई गोद भराई, पौष्टिक आहार व नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति किया जागरूक मनिहारी/कटिहार – राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत आईसीडीएस कार्यालय में प्रखंड स्तरीय पोषण मेला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों का विधिवत अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। साथ ही … Read more

धूमधाम से मनाया जाएगा जिला स्थापना दिवस,कई कार्यक्रम होंगे आयोजित

कटिहार- जिला का 53 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय नागरिकों और कलाकारों की सहभागिता से कई आकर्षक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई है।शुक्रवार की सुबह 07:30 बजे समाहरणालय परिसर से अम्बेडकर चौक, हनुमान मंदिर मिरचाईबाड़ी होकर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर तक प्रभात फेरी … Read more

जितिया पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल,खाजा की बढ़ी मांग

कटिहार – पुत्रों की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना को लेकर माताओं द्वारा किए जाने वाले जितिया व्रत को लेकर क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गई है। पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ दिखाई देने लगी है। कपड़े, फल, पूजन सामग्री और मिठाइयों की दुकानों पर विशेष रौनक देखने … Read more

सड़क पर अवैध वसूली करने के आरोप में दो पुलिस कर्मी निलंबित

112 वाहन रोक कर अवैध वसूली कर रहा था,वीडियो वायरल कदवा /कटिहार – कदवा थाना में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन रोककर कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने के मामले में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने … Read more

कटिहार:सभी माॅडल स्कूलों में आयोजित हुई शिक्षक- अभिभावक संगोष्ठी

जिला पदाधिकारी भी हुए शामिल कटिहार–राज्य सरकार के निर्देश तथा जिला पदधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में स्थापित सभी सरस्वती विद्या निकेतन माॅडल स्कूल में शिक्षक- अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। नामित वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में आयोजित संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, शिक्षण व्यवस्था तथा विद्यार्थियों की … Read more