न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार:सभी माॅडल स्कूलों में आयोजित हुई शिक्षक- अभिभावक संगोष्ठी

जिला पदाधिकारी भी हुए शामिल

कटिहार–राज्य सरकार के निर्देश तथा जिला पदधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में स्थापित सभी सरस्वती विद्या निकेतन माॅडल स्कूल में शिक्षक- अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। नामित वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में आयोजित संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, शिक्षण व्यवस्था तथा विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को लेकर अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं प्रशासन के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना था।

इस क्रम में वरीय पदाधिकारियों ने विद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण गतिविधि, उपलब्ध संसाधनों तथा अभिभावकों की सहभागिता का जायजा लिया।

वहीं छात्र एवं अभिभावकों से शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुरूप खेल कैलेंडर, एथलेटिक्स क्लब, माहवार परीक्षा कैलेंडर एवं मूल्यांकन आदि गतिविधियों के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक बैक भी लिया। ताकि विद्यार्थियों का केवल शैक्षणिक हीं नही बल्कि अन्य क्षेत्र में भी समान रुप से हो सके। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी स्वयं हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय आदर्श विद्यालय के संगोष्ठी में भाग लेकर छात्रों एव अभिभावको के साथ संवाद कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं विभिन्न सुविधाओं को लेकर जानकारी प्राप्त किया।

उन्होंने विज्ञान प्रयोगशाला तथा आइसीटी लैब का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के प्रायोगिक प्रदर्शनों का भी अवलोकन किया। डीएम ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, रुचि एवं अनुभवों के बारे में संवाद किया तथा उन्हें नियमित अध्ययन एवं अनुशासन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों से विद्यालय की व्यवस्था एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार के लिए सुझाव जानने का भी प्रयास किये।

अभिभावकों ने विद्यालय में उपलब्ध नयी एवं आधुनिक सुविधाओं तथा शैक्षणिक वातावरण को लेकर संतोष जताया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अभिभावक, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी एवं छात्र छात्रा उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से प्रेरणादायी मार्गदर्शन के लिए जिला पदाधिकारी का आभार जताया गया।

Share this news

Leave a Comment