न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सड़क पर अवैध वसूली करने के आरोप में दो पुलिस कर्मी निलंबित

112 वाहन रोक कर अवैध वसूली कर रहा था,
वीडियो वायरल

कदवा /कटिहार – कदवा थाना में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन रोककर कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने के मामले में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने डायल-112 वाहन पर प्रतिनियुक्त पीटीसी 1463 टिंकू कुमार एवं सि 431 अभिमन्यु कुमार को निलंबित कर दिया है।

वहीं, वाहन चालक अर्जुन यादव को कटिहार जिला से वापस दानापुर, बिहार-झारखंड क्षेत्र भेज दिया गया है। मामले में तीनों के विरुद्ध कदवा थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को डायल-112 वाहन पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा एक वाहन को रोककर राशि की वसूली किए जाने का वीडियो सामने आया था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले की जांच एवं आगे की कार्रवाई जारी है।

Share this news

Leave a Comment