कटिहार- जिला का 53 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय नागरिकों और कलाकारों की सहभागिता से कई आकर्षक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई है।शुक्रवार की सुबह 07:30 बजे समाहरणालय परिसर से अम्बेडकर चौक, हनुमान मंदिर मिरचाईबाड़ी होकर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
सुबह 08:00 बजे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में पर्यायवरण संरक्षण का संदेश के साथ वृक्षारोपण किया जाएगा। इस दौरान आकर्षण का मुख्य केन्द्र सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।जिसका आयोजन टाउन हॉल में शाम 05:30 बजे से किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्वी क्षेत्रीय, उत्तर मध्य सांस्कृतिक क्षेत्र तथा विभिन्न क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा गायन और नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं पेंटिंग कार्यशाला में सम्मिलित हुए प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को मंच से सम्मानित व पुरस्कृत भी किया जाएगा. जिला प्रशासन ने जिलावासियों से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।