न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मक्का लदा ट्रैक्टर लूटकांड का हुआ खुलासा,एक गिरफ्तार एवं एक विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध

कटिहार– जिले के सालमारी थाना क्षेत्र में मक्का लदे ट्रैक्टर को हथियार के बल पर रोककर चालक को बंधक बनाने और ट्रैक्टर लेकर फरार होने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है।मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कदवा थाना क्षेत्र के कचोरा गांव निवासी इमाम हुसैन (28) पिता- मो. इस्लाम के रूप में हुई है। पुलिस ने एक विधि-विवादित किशोर को भी निरुद्ध किया है।

पुलिस के अनुसार 19 मई 2026 को सिसिया डुमरिया निवासी अमरनाथ मंडल पिता-लघु मंडल ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी थी। अपने आवेदन में उन्होंने कहा था कि वह विकास कुमार साह के साथ झौवा गांव से 100 बोरा करीबन 50 क्विंटल मक्का ट्रैक्टर पर लादकर गुलाबबाग मंडी बेचने के लिए जा रहा था।

इसी दौरान गोवरा गांव के समीप अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर ट्रैक्टर रोक लिया।अपराधियों ने अमरनाथ मंडल का हाथ-पैर बांध कर और आंखों पर पट्टी बांधकर उसे मक्के के खेत में ले जाकर छोड़ दिया तथा अपराधी मक्का लदा ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया था।

बाद में अपराधियों ने ट्रैक्टर वापस लाकर उन्हें छोड़ दिया और फरार हो गए। पीड़ित के आवेदन पर सालमारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बारसोई के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और आसूचना के आधार पर इमाम हुसैन को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share this news

Leave a Comment