न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

रेल प्रशासन के खिलाफ फुटपाथ दुकानदारों का एक दिवसीय धरना आज

कटिहार – रेल प्रशासन की ओर से फुटपाथ दुकानदारों को वैकल्पिक व्यवस्था देने के आश्वासन दिया गया था कि हटा लो। एक वर्ष के अंदर वैकल्पिक व्यवस्था किया जाएगा।राजद निवर्तमान प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल के नेतृत्व में विगत जुलाई माह में डीआरएम से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया था।

डीआरएम ने भरोसा दिया था कि बहुत जल्द बैंडिंग जोन बनाकर फुटपाथ दुकानदारों को दुकानें लगाने के लिए जगह दिया जाएगा। बावजूद अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई।आज सब्र का बाँध टूट गया। सैकड़ों फुटपाथ दुकानदारों ने पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो, पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद एवं राजद के निवर्तमान प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल के नेतृत्व में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई है।

नेताओं ने संयुक्त रूप से 2 अक्टूबर गाँधी दिवस के अवसर पर आंदोलन शुरू करने की घोषणा किया है। मॉडल स्टेशन बिल्डिंग परिसर में ही गांधीवादी तरीके से एक दिवसीय धरना पर सभी दुकानदार बैठेंगे।

इस अवसर पर मंगेश पोद्दार, संतोष सिंह, बिनोद सिंह, अफरोज आलम, जियाउल हक , मो . हैदर किशन कुमार सिंह प्रीतम सिंह, असीम भौमिक ,मो. शम्सुद्दीन ,अनिल पासवान, रामाशीष सिंह ,छोटू राय, अर्जुन यादव, शंकर सहित सैकड़ों दुकानदार शामिल रहे।

Share this news

Leave a Comment