न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

KatiharNews:530 ग्राम स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

रौतारा पुलिस ने टोल प्लाजा पर दबोचा
बाइक समेत 530 ग्राम स्मैक जब्त

कोढा/कटिहार- रौतारा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टोल प्लाजा के पास से पांच आरोपियों को 530 ग्राम स्मैक और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। रौतारा थानाध्यक्ष मन्नू ओझा को सूचना मिली थी कि कुछ लोग स्मैक की बड़ी खेप लेकर इलाके से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने टोल प्लाजा के पास निगरानी बढ़ाते हुए संदिग्धों को घेरकर कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार मौके से पांच लोगों को पकड़ा गया। इनमें मोहम्मद राजा, ग्राम गेराबाड़ी बस्ती वार्ड नंबर-4,थाना कोढ़ा; मोहम्मद छोटू, ग्राम गेराबाड़ी बस्ती, थाना कोढ़ा; मोहम्मद हाफिज, ग्राम गेराबाड़ी बस्ती, थाना कोढ़ा तथा दुल्लु शेख और अशेदा खातून, दोनों कालियाचक, मालदा पश्चिम बंगाल निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 530 ग्राम स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त मादक पदार्थ की कार्रवाई दंडाधिकारी की मौजूदगी में की गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Share this news

Leave a Comment