खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
रक्तदान से न सिर्फ किसी की जान बचती है बल्कि सेहत भी सुधरती है। रक्तदान करने वालों पर कोरोना वायरस का संक्रमण भी जल्दी नहीं फैलता है। वहीं कई गंभीर बीमारियों से बचाव के साथ बीपी जैसे आदि बीमारियों की समस्या नहीं होती है। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। उक्त बातें खोरीबाड़ी प्रखंड तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने बिन्नाबाड़ी अंचल तृणमूल कांग्रेस की ओर से देवीगंज में आयोजित रक्तदान शिविर में कही। इस दिन रक्तदान शिविर में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं रक्तदान किया। इस संबंध में बिन्नाबाड़ी अंचल तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सागर मालाकर ने बताया कोरोना वायरस की बीमारी से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत मिले इसके लिए यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजित इस रक्तदान शिविर में करीब 70 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। एकत्रित किए गए सभी रक्त को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा दिया जायेगा। साथ ही रक्तदान कर रहे लोगों को रक्तदान का प्रणाम पत्र और पौधा भी दिया गया। इस मौके पर खोरीबाड़ी प्रखंड चेयरमैन वासुदेव राय, प्रखंड अध्यक्ष हीरनमय राय, प्रखंड महिला अध्यक्ष पपी साहा, माइनोरिटी अध्यक्ष नसीम खान, नारायण चौधरी, ललित बर्मन, प्रमोद प्रसाद, सुशील घोष, अरुण घोष, बैधनाथ राय, रेशमा बेगम , प्रखंड युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह व वेणु पंडित, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं ,दूसरी ओर खोरीबाड़ी प्रखंड युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से रानीगंज पानीसाली-2 क्षेत्र स्थित श्यामधनजोत हाई स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त को एकत्रित करके उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया। इस मौके पर खोरीबाड़ी प्रखंड युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, नसीम खान, भवतोस मंडल व अमृत मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- KatiharNews:मोहर्रम के अवसर पर धुमधाम से निकाला गया ताजिया जूलूस, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजामप्रशासन के देखरेख में आखाडा के खलीफा ने जूलूस निकाला कटिहार ग्रामीण – जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में मोहर्रम का पर्व परंपरागत भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। गम और शहादत के इस … Read more
- कटिहार:सांसद ने किया हाई मास्ट एलईडी लाइट का उद्घाटनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के हफला मखदुमपुर हाट एवं अंबेडकर चौक हफ़लागंज में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत सांसद तारिक अनवर के द्वारा अनुशंसित 16 मीटर हाई मास्ट एलईडी लाईट अधिष्ठापन कार्य … Read more
- पीएचसी के सामने ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली आपूर्ति ठपअमदाबाद /कटिहार – नगर पंचायत क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। घटना के बाद मौके पर … Read more
- सांसद तारिक अनवर ने सुनी ग्रामीणों की समस्या,निदान का दिया भरोसामनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या नौ हफलागंज कार्तिक स्थान चौक में विवाह भवन एवं हाई मास्ट एलईडी लाईट लगाने की मांग स्थानीय ग्रामीण सहित सिरनिया पश्चिम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुनील … Read more
- एनएच-31 पर पिकअप के खराब होने से लगा घंटों जाम, यात्री परेशानकुरसेला/कटिहार – एनएच-31 पर कुरसेला चौक के समीप शुक्रवार को एक ओवरलोड पिकअप वाहन के अचानक खराब हो जाने से करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की … Read more
- बेटियों को पढ़ाइए,शादी की चिंता मत कीजिए”सम्मान समारोह में भावुक हुईं बीपीएससी में सफल ऐश्वरीसमाज के तानों के बीच माता-पिता ने किया विश्वास उसी बेटी ने बढ़ाया पूरे बारसोई का मान बारसोई /कटिहार – 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बनी बारसोई की … Read more
- 20 लाख से अधिक का कर्ज लेकर फरार 10 ऋणधारकों पर शिकंजागैरजमानती वारंट जारी कोढ़ा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित इंडियन बैंक की रामपुर शाखा से ऋण लेकर बकाया नहीं चुकाने वाले 10 खाताधारकों पर बैंक ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लगातार नोटिस … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच डिग्निटी किट व सहायता राशि का वितरणमनिहारी /कटिहार – प्रखंड के नवाबगंज बालू टोला वार्ड संख्या-09 में गुरुवार को खाना बनाने के दौरान अचानक आग लगने से दो परिवारों के घर जलकर राख हो गए। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का … Read more
- मनसाही में शान्ति पूर्वक संपन्न हुआ मुहर्रम, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाममनसाही/कटिहार -मनसाही परिक्षेत्र में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर विभिन्न खलीफाओं के द्वारा अपने-अपने गांव के इमामबाड़ा से मुहर्रम जुलूस निकाला गया जो विभिन्न गली मोहल्ले से गुजरते हुए अमीरगंज बथना के बड़े … Read more
- KatiharNews:शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम,मुसापुर कर्बला में उमड़ी आस्था की भीड़कोढा / कटिहार- प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व इस वर्ष पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रखंड के मुसापुर चौक स्थित कर्बला मैदान में विभिन्न पंचायतों एवं कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र से निकले … Read more
- दूसरी पत्नी को घर लाया पति, पहली पत्नी ने थाने पहुंचकर मांगा न्यायकिशनगंज/सागर चंद्रा युवक ने दूसरी शादी कर पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना से आहत महिला न्याय की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंची। टाउन थाने में काशीपुर बेलवा निवासी पीड़िता नेकजान … Read more
- टेढ़ागाछ में मुहर्रम पर फुलबारी मजार पर लगा मेला, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतबकिशनगंज /टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मुहर्रम के पवित्र अवसर पर ऐतिहासिक फुलबारी मजार पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान अखाड़े के खिलाड़ियों द्वारा दिखाए गए लाठी-डंडे और पारंपरिक युद्ध कौशल … Read more
- किशनगंज नप अध्यक्ष ने सोशल मीडिया में अपमानजनक पोस्ट किये जाने की शिकायत दर्ज कराईकिशनगंज/सागर चंद्रा नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने सोशल मीडिया में अपमानजनक पोस्ट किये जाने मामले में गहरी नाराज़गी ज़ाहिर की है। घटना से आहत नप अध्यक्ष ने बार-बार भ्रामक प्रचार-प्रसार कर उनकी सम्मानजनक छवि को धूमिल करने … Read more
- इलाज कराने किशनगंज पहुंचा अररिया का युवक लापतासागर चंद्रा/ किशनगंज स्थानीय एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अपने परिजन के साथ इलाज कराने पहुंचे अररिया निवासी मानसिक रूप से बीमार युवक के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। काफी खोजबीन के बाद भी जब … Read more
- किराना दुकान से हजारों की चोरी, तीन ताले तोड़कर ले गए नकदी,व्यापारियों में दहशतपौआखाली/प्रतिनिधि जिले के पौआखाली नगर बाजार में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार अहले सुबह इमामबाड़ा चौक के समीप स्थित एक किराना दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान … Read more
- बहादुरगंज में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम,भाईचारे की मिसाल बनी ताजिया व अखाड़ा परंपरानिसार अहमद/बहादुरगंज (किशनगंज): बहादुरगंज में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी श्रद्धा, उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पीर अली हुसैन चौक से सुबह करीब … Read more
- एसएसबी बीओपी फतेहपुर ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपीलविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ भारत नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल 12वीं बटालियन फतेहपुर के जवानों एवं फतेहपुर पुलिस वह नेपाल पुलिस फोर्स के द्वारा संयुक्त रूप से मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के … Read more
























