देश /एजेंसी
केंद्र सरकार पहले 5 लाख विदेशी टूरिस्ट वीजा मुफ्त जारी करेगी। यह स्कीम 31 मार्च 2022 तक लागू रहेगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कोरोना की वजह से खस्ताहाल हुए अर्थ व्यवस्था को उड़ान देने के लिए 8 बड़ी घोषणाएं की है । इन घोषणाओं से ना सिर्फ छोटे कारोबारियों बल्कि टूर एंड ट्रैवल से जुड़े लोगों एवं हैल्थ सेक्टर को बड़ी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है ।पत्रकार वार्ता के दौरान वित्त मंत्री ने हैल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों को लोन गारंटी देने की घोषणा की गई ।उन्होंने कहा हेल्थ सेक्टर के लिए 50 हजार करोड़ रुपए व अन्य सेक्टर्स के लिए 60 हजार करोड़ रुपए।
इसके तहत 100 करोड़ तक का लोन 7.95 फीसद ब्याज पर दिया जाएगा, वहीं अन्य सेक्टर्स के लिए ब्याज 8.25% से ज्यादा नहीं होगी।वहीं दूसरे उपाय में सबसे पहले इस स्कीम में 3 लाख करोड़ रुपए की घोषणा की गई थी। ECLGS 1.0, 2.0, 3.0 में अब तक 2.69 लाख करोड़ रुपए का वितरण किया जा चुका है। ECLGS में 1.5 लाख करोड़ रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। यानी अब इस स्कीम का कुल दायरा 4.5 लाख करोड़ रुपए हो गया है।
अब तक शामिल किए गए सभी सेक्टर्स को इसका लाभ मिलेगा।वित्त मंत्री ने क्रेडिट गारंटी स्कीम के तहत छोटे कारोबारी, इंडिविजुअल एनबीएफसी माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूट से 1.25 लाख तक का लोन ले सकेंगे।इसका मुख्य मकसद नए लोन को वितरण करना है। इस पर बैंक के एमसीएलआर पर अधिकतम 2% जोड़कर ब्याज लिया जा सकेगा। इस लोन की अवधि 3 साल होगी और सरकार गारंटी देगी।इस स्कीम का लाभ करीब 25 लाख लोगों को मिलेगा।
89 दिन के डिफॉल्टर समेत सभी प्रकार के उधार लेने वाले इसके लिए योग्य होंगे। वित्त मंत्री ने कोविड महामारी से प्रभावित रजिस्टर्ड टूरिस्ट गाइड और ट्रेवल टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स को सरकार वित्तीयसहायता देने की घोषणा की है। इसमें लाइसेंधारी टूरिस्ट गाइड को 1 लाख रुपए और टूरिस्ट एजेंसी को 10 लाख रुपए का लोन दिया जाएगा। इस लोन को 100% गारंटी दी जाएगी। इस लोन पर कोई प्रोसेसिंग चार्ज नहीं होगा।वहीं कोरोना की मार से टूट चुके टूरिज्म सेक्टर के लिए वित्त मंत्री ने राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
मोदी सरकार पहले 5 लाख विदेशी टूरिस्ट वीजा मुफ्त जारी करेगी। यह स्कीम 31 मार्च 2022 तक लागू रहेगी। इस स्कीम के तहत 100 करोड़ रुपए की वित्ती सहायता दी जाएगी। एक टूरिस्ट को केवल एक बार स्कीम का लाभ मिलेगा। विदेशी टूरिस्टों को वीजा की अनुमति मिलते ही इस स्कीम का लाभ मिलेगा।मालूम हो कि करीब 1.93 करोड़ विदेशी टूरिस्ट 2019 में भारत आए थे।सरकार ने पूर्व में लागू आत्म निर्भर भारत योजना को विस्तार देने का निर्णय लिया है ।
अब इस आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का विस्तार किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि अब इस स्कीम को बढ़ाकर 31 मार्च 2022 तक किया जा रहा है। इस स्कीम के तहत अब तक करीब 21.42 लाख लाभार्थियों के लिए 902 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। बता दें इस स्कीम के तहत सरकार 15 हजार से कम वेतन वाले कर्मचारियों और कंपनियों के पीएफ का भुगतान करती है।
इसके तहत सरकार कर्मचारी-कंपनी का 12%-12% पीएफ का भुगतान करती है। सरकार ने इस स्कीम में 22,810 करोड़ रुपए खर्च करने का लक्ष्य रखा है, जिससे करीब 58.50 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।वहीं किसानों को 14,775 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी देने की जानकारी पत्रकार वार्ता में दी गई। इसमें 9125 करोड़ रुपये की सब्सिडी केवल डीएपी पर दी गई है। वहीं, 5650 करोड़ रुपए की सब्सिडी एनपीके पर दी गई है। रबी सीजन 2020-21 में 432.48 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी की गई है। जबकि, अब तक किसानों को 85,413 करोड़ रुपए सीधे दिए गए हैं।बता दे कि केंद्र द्वारा आगामी नवंबर महीने तक गरीबों को मुफ्त अनाज दिए जाने की घोषणा पूर्व में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके है ।वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के बाद अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- KatiharNews:मोहर्रम के अवसर पर धुमधाम से निकाला गया ताजिया जूलूस, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजामप्रशासन के देखरेख में आखाडा के खलीफा ने जूलूस निकाला कटिहार ग्रामीण – जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में मोहर्रम का पर्व परंपरागत भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। गम और शहादत के इस अवसर पर विभिन्न … Read more
- कटिहार:सांसद ने किया हाई मास्ट एलईडी लाइट का उद्घाटनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के हफला मखदुमपुर हाट एवं अंबेडकर चौक हफ़लागंज में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत सांसद तारिक अनवर के द्वारा अनुशंसित 16 मीटर हाई मास्ट एलईडी लाईट अधिष्ठापन कार्य का उद्घाटन फीता … Read more
- पीएचसी के सामने ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली आपूर्ति ठपअमदाबाद /कटिहार – नगर पंचायत क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के … Read more
- सांसद तारिक अनवर ने सुनी ग्रामीणों की समस्या,निदान का दिया भरोसामनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या नौ हफलागंज कार्तिक स्थान चौक में विवाह भवन एवं हाई मास्ट एलईडी लाईट लगाने की मांग स्थानीय ग्रामीण सहित सिरनिया पश्चिम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार साह ने … Read more
- एनएच-31 पर पिकअप के खराब होने से लगा घंटों जाम, यात्री परेशानकुरसेला/कटिहार – एनएच-31 पर कुरसेला चौक के समीप शुक्रवार को एक ओवरलोड पिकअप वाहन के अचानक खराब हो जाने से करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग … Read more
- बेटियों को पढ़ाइए,शादी की चिंता मत कीजिए”सम्मान समारोह में भावुक हुईं बीपीएससी में सफल ऐश्वरीसमाज के तानों के बीच माता-पिता ने किया विश्वास उसी बेटी ने बढ़ाया पूरे बारसोई का मान बारसोई /कटिहार – 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बनी बारसोई की बेटी ऐश्वरी कुमारी … Read more
- 20 लाख से अधिक का कर्ज लेकर फरार 10 ऋणधारकों पर शिकंजागैरजमानती वारंट जारी कोढ़ा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित इंडियन बैंक की रामपुर शाखा से ऋण लेकर बकाया नहीं चुकाने वाले 10 खाताधारकों पर बैंक ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लगातार नोटिस के बावजूद ऋण … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच डिग्निटी किट व सहायता राशि का वितरणमनिहारी /कटिहार – प्रखंड के नवाबगंज बालू टोला वार्ड संख्या-09 में गुरुवार को खाना बनाने के दौरान अचानक आग लगने से दो परिवारों के घर जलकर राख हो गए। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। … Read more
- मनसाही में शान्ति पूर्वक संपन्न हुआ मुहर्रम, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाममनसाही/कटिहार -मनसाही परिक्षेत्र में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर विभिन्न खलीफाओं के द्वारा अपने-अपने गांव के इमामबाड़ा से मुहर्रम जुलूस निकाला गया जो विभिन्न गली मोहल्ले से गुजरते हुए अमीरगंज बथना के बड़े इमामबाड़ा अखाड़ा में … Read more
- KatiharNews:शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम,मुसापुर कर्बला में उमड़ी आस्था की भीड़कोढा / कटिहार- प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व इस वर्ष पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रखंड के मुसापुर चौक स्थित कर्बला मैदान में विभिन्न पंचायतों एवं कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र से निकले ताजिया जुलूस एकत्रित … Read more
- दूसरी पत्नी को घर लाया पति, पहली पत्नी ने थाने पहुंचकर मांगा न्यायकिशनगंज/सागर चंद्रा युवक ने दूसरी शादी कर पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना से आहत महिला न्याय की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंची। टाउन थाने में काशीपुर बेलवा निवासी पीड़िता नेकजान की लिखित शिकायत … Read more
- टेढ़ागाछ में मुहर्रम पर फुलबारी मजार पर लगा मेला, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतबकिशनगंज /टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मुहर्रम के पवित्र अवसर पर ऐतिहासिक फुलबारी मजार पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान अखाड़े के खिलाड़ियों द्वारा दिखाए गए लाठी-डंडे और पारंपरिक युद्ध कौशल के हैरतअंगेज करतबों … Read more
- किशनगंज नप अध्यक्ष ने सोशल मीडिया में अपमानजनक पोस्ट किये जाने की शिकायत दर्ज कराईकिशनगंज/सागर चंद्रा नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने सोशल मीडिया में अपमानजनक पोस्ट किये जाने मामले में गहरी नाराज़गी ज़ाहिर की है। घटना से आहत नप अध्यक्ष ने बार-बार भ्रामक प्रचार-प्रसार कर उनकी सम्मानजनक छवि को धूमिल करने मामले को लेकर … Read more
- इलाज कराने किशनगंज पहुंचा अररिया का युवक लापतासागर चंद्रा/ किशनगंज स्थानीय एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अपने परिजन के साथ इलाज कराने पहुंचे अररिया निवासी मानसिक रूप से बीमार युवक के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। काफी खोजबीन के बाद भी जब परिजन अररिया जिले … Read more
- किराना दुकान से हजारों की चोरी, तीन ताले तोड़कर ले गए नकदी,व्यापारियों में दहशतपौआखाली/प्रतिनिधि जिले के पौआखाली नगर बाजार में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार अहले सुबह इमामबाड़ा चौक के समीप स्थित एक किराना दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के मुख्य दरवाजे … Read more
- बहादुरगंज में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम,भाईचारे की मिसाल बनी ताजिया व अखाड़ा परंपरानिसार अहमद/बहादुरगंज (किशनगंज): बहादुरगंज में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी श्रद्धा, उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पीर अली हुसैन चौक से सुबह करीब 10 बजे मोहर्रम … Read more
- एसएसबी बीओपी फतेहपुर ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपीलविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ भारत नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल 12वीं बटालियन फतेहपुर के जवानों एवं फतेहपुर पुलिस वह नेपाल पुलिस फोर्स के द्वारा संयुक्त रूप से मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस … Read more
- अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस पर किशनगंज पुलिस ने दिलाई शपथ, किया वृक्षारोपणकिशनगंज: अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस-2026 के अवसर पर शुक्रवार को बिहार पुलिस मुख्यालय (मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो) के निर्देश के आलोक में किशनगंज पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना परिसरों में नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर … Read more
- आरपीएफ ने तस्करी के 162 शराब की बोतलें किया बरामदसागर चंद्रा/ किशनगंज आरपीएफ जवानों ने ट्रेन से तस्करी कर लाई गई 162 शराब की बोतलों को बरामद किया है। हालांकि तस्कर को गिरफ्तार करने में जवान नाकाम रहे। दरअसल आरपीएफ के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा … Read more
- पुलिस ने दहेज प्रताड़ना मामले के आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेलसागर चंद्रा /किशनगंज दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने मामले की जांच कर रही महिला थाने की पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के झांटिबाड़ी निवासी मोहम्मद दिलशाद आलम से … Read more
























