- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई डिस्ट्रिक्ट संचार टास्क फोर्स की बैठक, सामने आये कई सुझाव
- अभियान की सफलता को लेकर जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को दिया निर्देश
- छह माह में छह करोड़ लोगों के टीकाकरण अभियान को गति देने की योजना
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों व अफवाहों को दूर करते हुए टीकाकरण को गति देने की कवायद जोरों पर चल रही है। इसी क्रम में 03 जुलाई को महा टीकाकरण अभियान होगा | इसे सफल बनाने के लिये अलग-अलग रणनीतियां भी बनायी जा रही हैं। कोशिश ये हो रही है कि कोरोना टीका की अहमियत व कोरोना वायरस के हमले से सुरक्षित रहने के लिये टीका की उपयोगिता की बात जिले के सभी गांव तक पहुंचे। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला संचार (कम्युनिकेशन) टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया |
कुल 126 पंचायतों में 55 हजार लोगों के टीकाकरण का है लक्ष्य :
अभियान के तहत कुल 55000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है। जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा कि इसके लिये टीका कर्मी सुबह आठ बजे निर्धारित सत्र स्थलों पर पहुंचेंगे। इसके लिये जिले में कुल 252 स्थलों पर टीकाकरण आयोजित होगा । अभियान के तहत कोचाधामन प्रखंड में 48 सत्र बनाये गये हैं। जहां 19200 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। ठाकुरगंज प्रखंड में 44 सत्र स्थलों पर 8800 हजार, किशनगंज ग्रामीण के 22 सत्रों पर 4400, बहादुरगंज 40 के केंद्रों पर 8000, पोठिया के 44 सत्रों पर 8800 , टेढ़ागाछ के 24 केंद्रों पर 4800, दिघलबैंक के 32 केंद्रों पर 6400 तथा किशनगंज शहरी क्षेत्र में 5000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है।
18 साल से अधिक उम्र के तमाम लोग ले सकेंगे टीका :
अभियान के तहत 18 साल से अधिक उम्र के तमाम लोगों को कोरोना का टीका लगाया जायेगा। बैठक में जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा कि धात्री महिलाओं के लिये भी कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। टीकाकरण के लिये निर्धारित सत्र स्थलों पर लाभुकों को अपना आधार सहित किसी अन्य पहचान पत्र का लाना अनिवार्य होगा। पूर्व पंजीकरण टीकाकरण के लिये अनिवार्य नहीं होगा। टीकाकरण के पश्चात उसी दिन इसे कोविड पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। इसके लिये डीएम ने पर्याप्त संख्या में डेटा इंट्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया।
जिले में कुल 252 सेशन साइट में प्रेरक (मोबिलाइजर) होंगे प्रतिनियुक्त :
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा कि 03 जुलाई के टीकाकरण अभियान में सभी विभागों का समन्वय किया जायेगा | साथ ही प्रति सेशन साइट पर प्रेरक (मोबिलाइजर) प्रतिनियुक्त करने की योजना बनी है। जल्द ही चयनित टीकाकरण स्थलों की सूची सार्वजनिक करने का निर्देश उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया। डीएम ने कोरोना टीका को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने में स्थानीय मीडिया कर्मियों की भूमिका की सराहना तो की ही साथ ही निरंतर सहयोग की अपेक्षा भी की। बैठक में गांव स्तर पर माताओं की बैठक आयोजित करने पर भी विचार हुआ। वहीं चयनित धार्मिक स्थलों के आस-पास टीकाकरण स्थल के आयोजन पर भी सदस्यों की राय ली गयी।
ग्रामीण स्तर पर होंगे चौपाल आयोजित :
बैठक में अलग-अलग सदस्यों द्वारा साझा किए गये अनुभवों से ये बात सामने आई कि कोरोना टीका को लेकर अब भी कुछ लोगों में हिचकिचाहट बाकी है। जिलाधिकारी ने संशय के कारणों का पता लगाते हुए इसे दूर करने के लिये आवश्यक सुझाव संबंधित अधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने इसे लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को पंचायत व गांव स्तर पर वैक्सीनेशन चौपाल के आयोजन का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि वैसे गांव व पंचायत जहां के लोगों द्वारा टीका लेने से इनकार की खबर मिल रही है। वहां प्राथमिकता के आधार पर चौपाल आयोजित किये जायें। डीएम ने कहा चौपाल में स्वास्थ्य विभाग से संबंद्ध सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि, विकास मित्र के अलावा स्थानीय धर्म गुरु, जनप्रतिनिधि व प्रभावशाली लोगों को शामिल किया जाये| ताकि लोगों में टीकाकरण को लेकर बेहतर समझ विकसित की जा सके।
बैठक में थे मौजूद :
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टीकाकरण मामलों को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक में बैठक में सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन, डॉ कौशल किशोर, अस्पताल,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मंजूर आलम, जिला कार्यक्रम प्रबंन्धक डॉ. मुनाज़िम, जिला समन्वयक विश्वजीत कुमार , इपिडेमियोलॉजिस्ट रीना प्रवीण, यूनिसेफ के एसएमसी एजाज अफजल, डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ.अमित कुमार,केयर के प्रशुनजीत प्रमाणिक, सी -फार के जिला समन्वयक सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी ,सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, ,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंन्धक, स्वास्थ्य सहित संबंधित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे।
कोरोना को मौका न दें
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा भीड़-भाड़ में जाकर, एक साथ कई लोग इकट्ठा होकर, कोविड नियमों के पालन में लापरवाही कर, टीका न लगवाकर आदि गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर कोरोना को मौका न दें।
साथ ही महत्वपूर्ण लिंक को अवश्य याद रखे
1.कोविड-19 टीकाकरण पंजीकरण-
http://Selfregistration.cowin.gov.in
2.आपके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र-
http://tiny.one/healthcenter
3.कोविड -19 से संबंधित जानकारी एवं शिकायत-
tiny.one/callnow
4.कोविड -19 हेतु बेड की उपलब्धता-
covid19health.bihar.gov.in/DailyDashboard…
5.आपके नजदीकी कोविड 19 टेस्टिंग सेंटर-
tiny.one/testingcentre
6.आपके नजदीकी वैक्सीनेशन साइट-
tiny.one/vaccinationsite
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- रेल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, 21 आरओबी के भू-अर्जन की मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने की समीक्षा21 आरओबी के लिए भू-अर्जन में तेजी के निर्देश चार जिलों की रेलवे परियोजनाओं की राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने की समीक्षा, एक सप्ताह में धारा 20(ए) की कार्रवाई पूरी करने का … Read more
- अररिया:मांस फैक्ट्री के विरोध पर विक्रेताओं ने जताई आपत्ति,राजनीति करने का लगाया आरोपविक्रेता संघ ने लगाया राजनीति करने का आरोप, रोजगार के मुद्दे पर विधायक से सवाल फारबिसगंज/अरुण कुमार रेनू गांव सिमराहा स्थित सिरसिया में संचालित मांस फैक्ट्री के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन के बाद फैक्ट्री में माल सप्लाई … Read more
- राजद नेता का निधन,नेताओं ने जताया शोककटिहार – राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष सह नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रह चुके लाल बहादुर यादव का निधन से शहर में शोक की लहर है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थें। पिछले पंद्रह … Read more
- विशेष वाहन जांच ड्यूटी से 22 पुलिसकर्मी गायब,एसपी ने वेतन रोका03 पुलिस पदाधिकारी समेत 22 कर्मी थे प्रतिनियुक्तऔचक निरीक्षण में ड्यूटी से मिले अनुपस्थित कटिहार- शहरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चल रही विशेष वाहन जांच ड्यूटी से 22 पुलिस पदाधिकारी व … Read more
- कटिहार आयोजना क्षेत्र के जीआईएस आधारित मास्टर प्लान कार्य की प्रगति की समीक्षाकटिहार – नगर निगम कटिहार में निगमायुक्त संतोष कुमार के कार्यालय कक्ष में कटिहार आयोजना क्षेत्र के लिए तैयार किए जा रहे जीआईएस आधारित मास्टर प्लान के कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। … Read more
- निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शनराष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन कटिहार -बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला समाहरणालय के समीप धरना स्थल पर निर्वाचन आयोग की पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर … Read more
- पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लाल बहादुर यादव को नगर निगम कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलिकटिहार – कटिहार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर यादव का सोमवार को सामायिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर निगम परिवार एवं शहरवासियों में शोक की लहर है।दिवंगत श्री लाल बहादुर यादव … Read more
- एनसीडी सेवा का लाभ लेने स्वास्थ्य संस्थान से अवश्य संपर्क करें-जिला स्वास्थ्य समिति30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील कटिहार–राज्यस्तर से प्राप्त दिशा – निर्देशों के आलोक में जिले में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम एवं समय पर पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग … Read more
- सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीय स्तर पर लागू करने को लेकर कार्यशाला आयोजितकटिहार-जिले में सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीय आवश्यकताओं और जमीनी परिस्थितियों के अनुसार विभिन्न सूचकांकों में गुणात्मक सुधार लाने के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।उपविकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का मुख्य … Read more
- नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप,जांच में जुटी पुलिसनौकरी का झांसा देकर युवती को मकान में ले जाने का आरोप सीसीटीवी और फॉरेंसिक साक्ष्यों से जांच महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस जुटा रही घटना से जुड़े साक्ष्यआरोपी की … Read more
- कोचाधामन में दिव्यांगता जांच शिविर, 109 आवेदकों की हुई शारीरिक जांचसंवाददाता/ किशनगंज जिलाधिकारी नवीन कुमार के मार्गदर्शन में सोमवार को कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त समन्वय से आयोजित शिविर में … Read more
- आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था सुधारने को डीएम ने दिए सख्त निर्देशएक सप्ताह में शौचालय, पेयजल व बिजली की सुविधा पूरी करने का निर्देश किशनगंज:जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समेकित बाल विकास सेवाओं के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना और विभिन्न योजनाओं की … Read more
- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कृषि विभाग परिसर में चला सफाई अभियानकिशनगंज/विजय कुमार साह सोमवार को SBI RSETI किशनगंज के तत्वावधान में कृषि विभाग, किशनगंज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ … Read more
- 19 वर्षों से सेवा दे रहे तीन शिक्षकों समेत छह का एक साथ स्थानांतरणझुनकी मुसहरा में विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए शिक्षक व छात्र, लंबे समय तक विद्यालय में दी सेवाओं को किया याद। टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के झुनकी मुसहरा स्थित मध्य विद्यालय फाराबाड़ी एवं उच्च माध्यमिक … Read more
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किशनगंज में कांग्रेस का हल्ला बोल,इस्तीफे की मांग को लेकर दिया धरनाकिशनगंज शहर के अंबेडकर टाउन हॉल के समीप सोमवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और केंद्र सरकार … Read more
- किशनगंज में बजाज की दो नई बाइक्स की धमाकेदार एंट्री: विधायक और नप अध्यक्ष ने किया पल्सर N160 SS और N160 S का ग्रैंड लॉन्चसंवाददाता:राहुल कुमार किशनगंज शहर के पश्चिम पाली स्थित बजाज शोरूम में सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बजाज कंपनी की दो नई और आधुनिक बाइक्स पल्सर N160 SS और पल्सर N160 S की ग्रैंड लॉन्चिंग की … Read more
- अररिया जिले के सिमराहा में मांस फैक्टी के विरोध में हजारों लोगों ने दिया धरना,फैक्ट्री बंद करवाने की मांगसंवाददाता:अरुण कुमार अररिया जिले के सिमराहा में स्थित मांस फैक्ट्री को बंद करवाने की मांग को लेकर सोमवार को सिरसिया में हजारों लोगों ने धरना प्रदर्शन किया ।गौरतलब हो कि जिला प्रशासन के द्वारा धरना प्रदर्शन की … Read more
- किशनगंज से लापता नाबालिग लड़की को पुलिस ने गुजरात के जामनगर से किया बरामदसागर चंद्रा/ किशनगंज टाउन थाने की पुलिस ने लापता नाबालिग लड़की को गुजरात के जामनगर से बरामद कर लिया। लेकिन मामले का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस नाबालिग को लेकर किशनगंज पहुंची। … Read more