श्रेहान को है बॉन मैरो ट्रांसप्लांटेशन की आवश्यकता,इलाज में खर्च होंगे 27 लाख रूपये
सोशल मिडिया के जरिए मुहीम चलाकर श्रेहान के परिजनों तक पहुँचायी जा रही है आर्थिक मदद
Mother’s Account
Name- Mampi Das Ghosh
A/C No – 36568229631
IFSC – SBIN0012414 ,branch name :Tapan
Uncle’s Gpay – 9475100955
Upi id – rock.tanvik.nill@oksbi
Ac Holder – Uttam Kumar Majumdar इस खाते में यथा संभव सहायता राशि भेज कर आप भी करे मदद ।राशि सीधे बच्चे की मां और चाचा के खाते में जाएगा
किशनगंज/ रणविजय
कहते हैं कि किसी की जान बचाने का अगर आपको मौका मिले तो अवश्य ही प्रयास करना चाहिए,क्या पता आपका एक छोटा सा प्रयास से किसी की जान बच जाएं।ऐसा ही एक प्रयास किशनगंज जिले के हरदिल अजीज युवा पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के द्वारा किया गया है श्रेहान की जान बचाने के ख़ातिर।दरअसल,पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष का एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिनमें वे श्रेहान नामक बच्चे के इलाज हेतु बच्चे के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की लोगों से मार्मिक अपील करते नज़र आ रहे हैं।
इतना ही नही,उनके पहल पर श्रेहान के इलाज हेतु पुलिस परिवार किशनगंज के तरफ से भी आर्थिक सहायता की गई है।पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष और उनकी पुलिस टीम की एक बच्चे की जान की रक्षा के प्रति संवेदनशीलता की चहुंओर प्रशंसा हो रही है।वायरल वीडियो में बच्चे की इलाज के खातिर पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष की मार्मिक अपील का लोगों में तेजी से खास असर पड़ेगा,ऐसा बच्चे के इलाज हेतु परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान कराने की मुहीम में जुटें मददगारों का मानना है। दरअसल माम्पी दास घोष का पुत्र श्रेहान गंभीर बीमारी से ग्रसित है उनके शरीर में स्वस्थ लाल रक्तकण की कोशिकाओं का निर्माण नही हो पाने की वजह से उनका बॉन मैरो ट्रांसप्लांटेशन होना है और डॉक्टरों के मुताबिक इसके लिए इलाज में लगभग 27 लाख रूपये का खर्च आएगा,जिनका उपाय करना श्रेहान के माता पिता या उनके परिवार के लिए असंभव है।श्रेहान की चिंताजनक हालत और उनके माता पिता व परिवार वालों की तड़प और असहनीय पीड़ा को देखते हुए पिछले सप्ताह से मीडिया के कुछ एक बंधुओं द्वारा सोशल मिडिया के जरिए श्रेहान के इलाज में माता पिता को आर्थिक सहायता प्रदान कराने हेतु एक मुहीम की शुरुआत की गई है।जिसका खासा असर देखने को मिलने लगा है।जिले के विभिन्न जगहों से श्रेहान के माता और चाचा के बैंक खाते को सार्वजनिक कर लोगों से आर्थिक सहायता की गुहार लगायी गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रेहान के इलाज में मदद के लिए अबतक 4 लाख से अधिक की राशि को लोग डोनेट कर चुके हैं।हालाँकि 22 से 23 लाख रुपयों की अभी और सख्त जरूरत है जो उम्मीद है उसकी भी पूर्ति धीरे धीरे हो जाएगी।बच्चे की जान बचाने की मुहीम से प्रभावित होकर पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष का दिल भी कहने लगा कि क्यों ना एक प्रयास कर बच्चे की जान बचाने की इस नेक मुहीम का हिस्सा बना जाएं और आमलोगों से मदद की अपील की जाए,ताकि जल्द से जल्द श्रेहान का इलाज सम्भव हो सके एवम् उसकी जान बचाई जा सके।और यही कारण है कि पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने एक मार्मिक वीडियो संदेश देकर लोगों से मदद की अपील की है।उधर श्रेहान के लिए लोगों से जितना बन पा रहा है वह उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसलिए आप भी अगर श्रेहान को मदद करना चाहते हैं तो इस पुनीत कार्य का हिस्सा अवश्य ही बनें।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज :100 ग्राम स्मैक बरामद,दो गिरफ्तारसंवाददाता/किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पोठिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाइकिल … Read more
- जमुई:छात्रा से छेड़खानी मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्तीजमुई: छात्रा के साथ छेड़खानी और कथित दरिंदगी के मामले में पुलिस ने प्रतापपुर के दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भरत राम के पुत्र छोटू रवानी और रंजीत राम … Read more
- नदी पार कर खेत जाने के दौरान बरंडी नदी में डूबा युवक,तलाश जारीफलका/कटिहार -फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित बड़कीबाड़ी गांव के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। बरंडी नदी के गडैया घाट पर नदी पार कर खेत देखने जाने के दौरान एक युवक गहरे पानी … Read more
- पिंडदान, पितरों की तृप्ति व मोक्ष की कामना को ले तर्पण हेतु मनिहारी गंगातट पर भी उमडने लगी है भीड़गयाजी में पितृपक्ष का पिंडदान, पितरों की तृप्ति और मोक्ष की कामना का पर्व फल्गु तट से विष्णुपद तक आस्था का संगम, गयासुर की पौराणिक कथा और भगवान विष्णु के चरणचिह्न से जुड़ी है प्राचीन … Read more
- पंकज कुमार राय बने रालोजपा के कटिहार जिलाध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाईसंगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प कटिहार – राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रालोजपा की बिहार प्रदेश इकाई ने कटिहार के लिए पंकज कुमार राय को जिला अध्यक्ष मनोनीत … Read more
- नया टोला बथना में बिहुला विषहरी पूजा का आयोजनमनसाही/कटिहार -हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के वार्ड संख्या नौ नया टोला बथना में बिहुला विषहरी की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की गई। इस … Read more
- मनिहारी थाना के पांच एएसआई को मिली एसआई पद पर पदोन्नतिसादे समारोह में बैच लगाकर किया गया सम्मानितथानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद मनिहारी /कटिहार -पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में मनिहारी थाना में पदस्थापित पांच एएसआई को एसआई पद पर पदोन्नति दी … Read more
- कोढ़ा में 302 लीटर विदेशी शराब बरामद,एक गिरफ्तारबसगढ़ा स्कूल के पास जुगाड़ गाड़ी में लकड़ी के बीच छिपाकर रखी गई थी शराब कोढा /कटिहार-कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 302 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस … Read more
- बघार पंचायत में पीएम आवास योजना की सूची पर उठे सवाल,सर्वे में 823 पात्र, अंतिम सूची में 367 नाम आने से वंचित लोगों में नाराजगीमनिहारी – प्रखंड की बघार पंचायत में रविवार को आयोजित विशेष ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची को लेकर लोगों ने नाराजगी जतायी। ग्रामसभा में पंचायत के विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों ने … Read more
- कटिहार:दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौतपरवल के खेत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिसहत्या की आशंका पर पुलिस ने शुरू की जांच बरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया … Read more
- लंबित कार्यो को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करे :पुलिस अधीक्षकअपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग ने की समीक्षानोडल पदाधिकारी कटिहार ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कटिहार – समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में जयंत कांत पुलिस उप-महानिरीक्षक … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा,ग्राम सभा का हुआ आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के पंचायत भवन साहेबनगर में ग्राम सभा आयोजन कर पंचायत के विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मरजीना खातून ने किया। इस मौके पर … Read more
- बाढ़ पीड़ितों के बीच निजी कोष से बांटा सूखा राशन,वार्ड 9 के कई टोलों में पहुंची राहत सामग्रीमनिहारी /कटिहार -मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने के बावजूद प्रभावित परिवारों की परेशानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसी को देखते हुए मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य … Read more
- सोनैली-पूर्णिया मुख्य सड़क बना दुर्घटना का हॉट स्पॉट,सड़क जर्जर होने से रोज हो रहे हादसेकदवा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के सोनैली-पूर्णिया पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग सोनैली से दोखरा चौक तक जर्जर हो जाने से दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और जर्जर होने से दुर्घटनाओं का … Read more
- शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करें – डीडीसी57 एम्बुलेंस से प्रतिदिन 300 कॉल का दिया निर्देश कटिहार– स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर उप विकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। … Read more
- विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आईजी ने की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देशसागर चंद्रा/किशनगंज पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र डॉ विवेकानंद ने रविवार को किशनगंज जिले में विधि-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।किशनगंज आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्हें गार्ड … Read more









